Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज की फिरकी पर चक्कर खा कर गिर पड़े पृथ्वी शॉ, देखें वीडियो

भारत और ऑस्ट्रेलिया XI के बीच चल रहे प्रैक्टिस मैच के दौरान  दौरान ‘वंडर ब्वॉय’ पृथ्वी शॉ ने जोरदार बल्लेबाज की. लेकिन, 19 साल के इस बल्लेबाज की पारी का अंत एक ऐसी गेंद पर हुआ, जिस वह समझ नहीं पाए. दरअसल, 22 के लेग स्पिनर डैनियल फैलिंस ने दिग्गज शेन वॉर्न के अंदाज में गेंद डाली, जिस पर पृथ्वी शॉ चकमा खा बैठे और बोल्ड हो गए.

बुरी तरह चूके और पिच पर गिर पड़े  पृथ्वी शॉ 

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज फैलिंस ने पृथ्वी शॉ के पैर के पास अपनी फिरकी फेंकी, जिसे पृथ्वी स्वीप करना चाहते थे, इस कोशिश में वह बुरी तरह चूके और पिच पर गिर पड़े. गेंद उन्हें छकाकर पैरों के बगल से होती हुई स्टंप पर जा लगी. दूसरे छोर पर खड़े पुजारा बस देखते रह गए.

यहाँ देखें वीडियो

9 गेंदों में 66 रनों की जोरदार पारी खेली

6 दिसंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले सलामी बल्लेबाज पृथ्वी ने अभ्यास मैच में अपनी तैयारी परखी. उन्होंने 69 गेंदों में 66 रनों की जोरदार पारी खेली, जिसमें उनके 11 चौके शामिल हैं. उन्होंने 95.65 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. भारतीय टीम 358 रन बनाकर आउट गई गई.

 

 कोहली (64), पुजारा (54),  रहाणे (56) और हनुमा विहारी (53) ने अर्धशतक जमाए

भारत की ओर से इस मैच में पृथ्वी के अलावा कप्तान विराट कोहली (64), चेतेश्वर पुजारा (54), अजिंक्य रहाणे (56) और हनुमा विहारी (53) ने अर्धशतक जमाए. अभ्यास मैच का पहला दिन बारिश की वजह से धुलने के बाद दूसरे दिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया XI ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए उतारा था.

पृथ्वी ने टीम इंडिया की टेस्ट में ओपनिंग की समस्या को दूर कर दिया है

पृथ्वी शॉ ने टीम इंडिया की टेस्ट में ओपनिंग की समस्या को दूर कर दिया है. टीम इंडिया काफी समय से परफेक्ट कॉम्बिनेशन की तलाश में थी. वेस्टइंडीज से टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद कोच रवि शास्त्री ने कहा था- ‘वो पैदा ही क्रिकेट खेलने के लिए हुआ है. उसे देखकर मजा आता है. उसमें थोड़ा सचिन, थोड़ा वीरेंद्र सहवाग और थोड़ा ब्रायन लारा का स्टाइल है.’

पृथ्वी शॉ का ऑस्ट्रेलिया टूर दूसरी सीरीज है 

वेस्टइंडीज के बाद पृथ्वी शॉ ऑस्ट्रेलिया टूर पर हैं और ये उनकी दूसरी सीरीज है. ऐसे में वो विराट कोहली और सीनियर क्रिकेटर्स के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता रहे हैं और टिप्स ले रहे हैं. प्रैक्टिस मैच में ही उन्होंने कमाल कर दिया. बता दें, पृथ्वी के साथ सलामी बल्लेबाजी करने आएं के एल राहुल ने एक बार फिर निराश किया. उन्होंने मात्र तीन रन बनाएं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post AUSvsIND: ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज की फिरकी पर चक्कर खा कर गिर पड़े पृथ्वी शॉ, देखें वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.