6 जनवरी को एडिलेड में होने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम चार दिन का अभ्यास मैच सिडनी के मैदान पर खेल रही है. इस अभ्यास मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने बल्लेबाजी की और भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 358 रन बनाये.
भारत के इस लक्ष्य के जवाब में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन ने दिन का खेल खत्म हो जाने तक बिना विकेट खोये 24 रन बना लिए है. इस अभ्यास मैच में अब भी दो दिन का समय और शेष है.
अभ्यास मैच में रोहित ने खेली 40 रन की शानदार पारी

इस अभ्यास मैच में भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 40 रन की एक अच्छी पारी खेली. उन्होंने अपनी यह पारी एक आक्रमक अंदाज में खेली. उन्होंने अपनी इस पारी में 55 गेंदे खेली. इस दौरान उन्होंने पांच बेहतरीन चौके और एक गगनचुम्बी छक्का लगाया.
रोहित ने शानदार स्ट्रेट सिक्स लगा ऑस्ट्रेलियाई खेमे में मचाया हडकम्प

भारत और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के बीच चल रहे अभ्यास मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा ने एक ऐसा शानदार सिक्स लगाया है. जिससे उन्होंने सभी क्रिकेट प्रेमियों का दिल खुश कर दिया है.
दरअसल, उन्होंने यह शानदार सिक्स सीधे बल्ले से स्ट्रेट लगाया हैं. स्ट्रेट सिक्स किसी भी खिलाड़ी लिए लगाना आसान नहीं होता है, इसलिए इस तरह के छक्के बहुत कम लगते है.
मिल सकती है एडिलेड टेस्ट में जगह

रोहित शर्मा प्रैक्टिस मैच में बल्लेबाजी करते हुए काफी अच्छे लगे है. उन्होंने कई शानदार शॉट्स खेले, अपने शानदार शॉट्स के दम पर वह पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बना सकते है. बता दे, कि वह पिछले 10-11 महीनों से भारत की टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं.
रोहित शर्मा को ना, तो अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में चुना गया था और ना ही इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में चुना गया था. वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भी रोहित का चयन नहीं किया गया था.
यहाँ देखें रोहित शर्मा के शानदार सिक्स का वीडियो

Typical Rohit Sharma straight six !#INDvCA pic.twitter.com/8YDT2ZI7TI
— (@Pulak49ss) November 29, 2018
आप इस वीडियो में देख सकते है, कि कैसे भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने सीधे बल्ले के साथ एक शानदार स्ट्रेट सिक्स लगाया.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post AUSvsIND: वीडियो : रोहित शर्मा ने अभ्यास मैच में लगाया ऐसा छक्का, ऑस्ट्रेलियाई टीम में मची हडकम्प appeared first on SportzWiki Hindi.