ब्रिस्बेन के गाबा मैदान में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीन मैचों की सीरीज के पहले टी-20 मैच में मेजबान टीम ने मेहमान भारत को 4 रन से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. इस बारिश से प्रभावित मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 17 ओवर में 4 विकेट खोकर 158 रन बनाए थे, लेकिन डकवर्थ लुईस नियम के तहत भारतीय टीम को जीत के लिए 174 रन बनाने का लक्ष्य दिया था, इस मैच में टीम इंडिया सिर्फ 169 रन बना सकी थी और टीम को चार रन से हार का सामना करना पड़ा था.
इसके अलावा अगर दूसरे मैच की बात करें तो बारिश की वजह से दूसरा मैच भी रद्द हो गया था. ऐसे में तीसरा टी-20 काफी अहम बन जाता है.
सीरीज बराबर करना चाहेगी टीम इंडिया

भारत अपनी आखिरी आठ टी-20 सीरीज में हरा नही है. ऐसे में भारत इस मैच को जीत कर सीरीज को बराबरी पर छोड़ना चाहेगा. वहीं ऑस्ट्रेलिया की कोशिस इस मैच को जीत टेस्ट सीरीज में जीत के साथ जाने पर होगी.
ऐसे में तीसरा टी-20 मैच बेहद रोमांचक होगा. वही इसके अलावा फिंच भी इस सीरीज के आखिरी मैच में कुछ बड़ा धमाल करना चाहेंगे. तो आइये जानते है कि कल होने वाले इस मैच की जरूरी बातें:
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का तीसरा टी20 मैच मैच कब और कहां खेला जाएगा ?

आप को बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीमों के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में रविवार (25 नवंबर) को खेला जाएगा.
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समय के मुताबिक टीवी पर कितने बजे देख सकेंगे ?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मैच को आप भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1.20 बजे से लाइव देख सकेंगे.
किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टी20 मैच का लाइव प्रसारण ?
भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मैच मैच को आप सोनी नेटवर्क के चैनल सोनी सिक्स पर देख सकते हैं. हिंदी कमेंट्री के लिए सोनी टेन-3 पर मैच देख सकते हैं.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले तीसरा टी20 मैचम की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें ?
भारत और ऑस्ट्रेलियाई टीमों के बीच इस दूसरे टी-20 क्रिकेट मैच को ऑनलाइन आप SonyLIV पर देख सकते हैं.
दोनों देशों की टीम:

ये हैं दोनों टीमें
भारतः विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, खलील अहमद, दिनेश कार्तिक, रिषभ पंत, उमेश यादव, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, कृणाल पांड्या, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार.
ऑस्ट्रेलियाः एरोन फिंच (कप्तान), एलेक्स केरी, एश्टन एगर, जेसन बेहरिनडॉफ, नाथन कूल्टर-नाइल, क्रिस लिन, एडम जंपा, बेन मैकडरमॉट, डार्सी शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल और एंड्रयू टाई, मिशेल स्टार्क
The post AUSvsWI: जाने कब कहाँ और किस चैनल पर होगा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला करो या मरो वाला तीसरा टी-20 appeared first on SportzWiki Hindi.