बांग्लादेश के सिलहट में जिंबाब्वे के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट खेला जा रहा है. पहले दिन के खेल खत्म होने तक जिंबाब्वे ने 236 रन बना लिए थे. उनके 6 बल्लेबाज आउट हुए हैं. बता दें, जिंबाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. जल्द ही उनको ब्रायन चारी के रूप में पहला झटका लगा.
उसके बाद अनुभवी विकटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए. यहां से कप्तान हैमिल्टन मस्काद्जा और सीन विलियम्स के बीच तीसरे विकेट के लिए 38 रनों की साझेदारी हुई.

मस्काद्जा ने 52 रन बनाए
मस्काद्जा 52 रन बनाकर आउट हुए लेकिन सीन विलियम्स एक छोर पर टिके रहे. उन्होंने सिकंदर रजा (19 रन) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 44 और पांचवे विकेट के लिए पीटर मूर के साथ मिलकर 72 रनों की बेहतरीन साझेदारी की. 201 के स्कोर पर विलियम्स 88 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट हुए.

उनके आउट होने के बाद पीटर मूर और रेजिस चकाब्वा ने छठे विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी की और टीम को और कोई झटका नहीं लगने दिया. गौरतलब है कि जिम्बाब्वे की टीम दूसरे दिन एक बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी जिसके लिए मूर और रेजिस को बेहतरीन बल्लेबाजी करनी होगी.
तईजुल इस्लाम ने झटके 2 विकेट
इन दोनों बल्लेबाजों को बेहतरीन बल्लेबाजी करनी होगी. वहीं बांग्लादेश की टीम जिम्बाब्वे को जल्द से जल्द समेटने की कोशिश करेगी. बांग्लादेश के लिए तईजुल इस्लाम अब तक 86 रन देकर 2 विकेट चटका चुके हैं. जबकि अबू जाएद, नजमुल इस्लाम और कप्तान महमदुल्लाह को 1-1 विकेट मिला है.
संक्षिप्त स्कोर:
जिम्बाब्वे: 236/5 (सीन विलियम्स 88, हैमिल्टन मसाकाद्जा 52, तईजुल इस्लाम 86/2)
The post BAN v ZIM: पहले दिन शुरूआती झटके के बाद संभला जिंबाब्वे, 236 रन पर गिरे पांच विकेट appeared first on SportzWiki Hindi.