Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

BAN vs ZIM: पहली पारी में 304 रनों पर आउट हुई जिम्बाब्वे, बांग्लादेश को 218 रनों की विशाल बढ़त

बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच दुसरे टेस्ट में जिम्बाब्वे की टीम अपनी पहली पारी में 304 रन बनाकर आल आउट हो गई है. इसके साथ ही पहली पारी के आधार पर बांग्लादेश को 218 रनों की बढ़त मिली गई है. इससे पहले कल के स्कोर 25/1 से आगे खेलते हुए जिम्बाब्वे को दूसरा झटका जल्द ही लग गया.

40 के स्कोर पर डोनाल्ड ट्रिपानो 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. यहां से तीसरे विकेट के लिए अनुभवी बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर और ब्रायन चारी के बीच 56 रनों की एक अच्छी साझेदारी हुई. 96 के स्कोर पर मेहदी हसन ने चारी को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा.चारी 53 रनों की एक शानदार पारी खेलकर आउट हुए.

ब्रेंडन टेलर ने लगाया शानदार शतक 

यहां से ब्रेंडन टेलर और पीटर मूर ने पारी को संभाला और छठे विकेट के लिए 139 रनों की जबरदस्त साझेदारी की. पीटर मूर 83 रन बनाकर आउट हुए लेकिन टेलर एक छोर पर टिके रहे और अपना शतक पूरा किया.

जिम्बाब्वे की टीम भी अपनी पहली पारी में एक बड़ा स्कोर खड़ा करता दिख रही थी. तभी उनकी बल्लेबाजी बुरी तरह लड़खड़ा गई. 290 पर टेलर के आउट होने के बाद जिम्बाब्वे की पूरी टीम 14 रन और जोड़कर 304 रन पर सिमट गई. आखिरी विकेट के रूप में चोटिल होने की वजह से टेंडई चतारा खेलने नहीं आए और वो रिटायर्ड हर्ट आउट हुए.बांग्लादेश की तरफ से तैजुल इस्लाम ने 5 और मेहदी हसन ने 3 विकेट चटकाए.

बांग्लादेश की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर बनाया  मुशफिकुर रहीम  ने 

पहली पारी में उन्होंने नाबाद 219 रन बनाए जो कि बांग्लादेश की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर है.वहीं मेंहदी हसन 68 रन बनाकर नाबाद रहे.जिम्बाब्वे की तरफ से काइले जारविस ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए.

संक्षिप्त स्कोर:

बांग्लादेश: 522/7D (मुशफिकुर रहीम 219*, मोमिनुल हक 161, , काइले जारविस 71/5)

जिम्बाब्वे: 303 (ब्रेंडन टेलर 110, पीटर मूर 83, तैजुल इस्लाम 107/5 )

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post BAN vs ZIM: पहली पारी में 304 रनों पर आउट हुई जिम्बाब्वे, बांग्लादेश को 218 रनों की विशाल बढ़त appeared first on SportzWiki Hindi.