बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच चिटगांव में खेला गया पहला टेस्ट मैच 3 दिन भी नहीं चला। बांग्लादेशी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और मेजबान टीम को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। मैच में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
वेस्टइंडीज के टीम इससे पहले भारत के खिलाफ भी 2 मैचों की सीरीज 2-0 से हार गई थी। सीरीज के दोनों मैच तीन दिन के अंदर ही खत्म हो गए थे। इस मैच में बांग्लादेश के स्पिन गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।
बांग्लादेश की पहली पारी
बांग्लादेशी टीम ने पहली पारी में 324 रन बनाये। खराब शुरुआत के बाद टीम 3 विकेट पर 222 रनों तक पहुँच चुके थी। इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ और 259 रनों तक पहुँचने में 8 बल्लेबाज ओत हो गए। निचले क्रम के बल्लेबाजों के अच्छे प्रदर्शन की बदौलत टीम 324 रनों तक पहुँच गई।

Image Credit By : Sportzwiki Live Score
बांग्लादेश के लिए मोमिनुल हक ने शानदार 120 रनों की पारी खेली। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज इमरुल कायेस ने 44 और नंबर 10 पर बल्लेबाजी करने आए तैजुल इस्लाम ने 39 रनों की पारी खेली।
वेस्टइंडीज की तरफ से शैन ग्रेबियल और जोमेल वारिकन ने 4-4 बल्लेबाजों को आउट किया, वहीं देवेन्द्र बिशु और केमर रोच को 1-1 विकेट मिला।
वेस्टइंडीज की पहली पारी
बांग्लादेश की टीम ने शुरुआत से ही स्पिन गेंदबाजों के साथ आक्रमण किया और विंडीज बल्लेबाजों के पास उनका कोई जवाब नहीं था। एक- एक कर टॉप आर्डर के सभी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। मध्यक्रम में शिमरोन हेटमायर और शेन डौरिच ने 63-63 रन बनाये। विंडीज की पूरी पारी 246 रनों पर सिमट गई।

Image Credit By : Sportzwiki Live Score
इनके अलावा कोई बल्लेबाज 35 के स्कोर तक भी नहीं पहुँच पाया। बांग्लादेश के लिए डेब्यू मैच खेल रहे नईम हसन ने 5 बल्लेबाजों को आउट किया, वहीं शाकिब अल हसन को 2 जबकि तैजुल इस्लाम और मेहदी हसन को 1-1 विकेट मिला।
बांग्लादेश की दूसरी पारी
पहली पारी के आधार पर 78 रनों की बढ़त मिलने के बाद बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में विंडीज के गेंदबाजों के सामने नहीं टिक पाई। इस बार विंडीज टीम ने शुरुआत से ही स्पिनरों को गेंदबाजी दी। इसी वजह से पूरी बांग्लादेश की पारी 125 रनों पर सिमट गई।

Image Credit By : Sportzwiki Live Score
मेजबान टीम के लिए महमदुल्लाह सबसे ज्यादा 31 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कोई बल्लेबाज 20 के स्कोर को भी नहीं छू पाया। विंडीज टीम के लिए देवेन्द्र बिशु ने 4, रोस्टन चेस ने 3, जोमेल वारिकन ने 2 और शेन गब्रिअल ने 1 बल्लेबाज को आउट किया।
वेस्टइंडीज की दूसरी पारी
वेस्टइंडीज की टीम को मैच की अंतिम पारी में जीत के लिए 204 रन बनाने थे। बांग्लादेश की स्पिन गेंदबाजी के सामने यह स्कोर कभी आसान नहीं होने वाला था। विंडीज की टीम ने 75 रनों पर अपने 8 बल्लेबाजों को खो दिया।
9वें विकेट के लिए 63 रन जोड़कर सुनील अम्ब्रिस और जोमेल वारिकन ने टीम को लक्ष्य तक पहुँचने की कोशिश की, लेकिन पूरी टीम 139 रनों पर पवेलियन लौट गई। बांग्लादेश के लिए तैजुल इस्लाम ने 6 विकेट लिया जबकि मेहदी हसन और शाकिब अल हसन को 2-2 विकेट मिला।

Image Credit By : Sportzwiki Live Score
इस तरह बांग्लादेश की टीम ने इस मैच को 64 रनों से अपने नाम कर लिया। मोमिनुल हक को उनकी शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया। सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट 30 नवंबर से ढाका में खेला जाएगा।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post BANvsWI: पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश की टीम ने दर्ज की एकतरफा जीत, देखें स्कोर कार्ड appeared first on SportzWiki Hindi.