Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

BANvsZIM: पहले टेस्ट में अपने घर में ही ज़िम्बाब्वे से हारी बांग्लादेश की टीम

बांग्लादेश के सिलहट में जिंबाब्वे के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में जिंबाब्वे  ने पहला मुकाबला जीत लिया है. बांग्लादेश अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट गवाएं 26 रन से आगे खेलना शुरू कि. बता दें, बांग्लादेश को जीत के लिए चौथे दिन 295 रनों की जरूरत थी. लेकिन उनकी पूरी टीम 169 रनों पर ढेर हो गई.  बांग्लादेश के तरफ से सबसे ज्यादा 43 रन  इमरुल कयेस ने बनाएं. जिंबाब्वे की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट ब्रैंडन मावुता ने लिए. उन्होंने  4 विकेट अपने नाम किएं. इसके साथ ही जिंबाब्वे ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

ताइजुल इस्लाम ने की घातक गेंदबाजी नहीं आई काम 

बांग्लादेश के स्पिन गेंदबाज ताइजुल इस्लाम ने पहली पारी में बेहतरीन गेंदबाजी के बाद दूसरी पारी में भी बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटक लिए. पूरे मैच में ताइजुल इस्लाम ने 11 विकेट लिए. इनका बेहतरीन प्रदर्शन काम नहीं आया.

पहली पारी में मेजबान टीम के बल्लेबाज नहीं चले 

पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम को पहला झटका महज 8 रन के स्कोर पर ही लग गया. सलामी बल्लेबाज इमरुल काएस 9 रन बनाकर आउट हो गए थे. इसके बाद 14 के स्कोर पर लिटन दास (9) और 19 के स्कोर पर नजमुल हुसैन (5) भी आउट हो गए। 19 के स्कोर पर ही कप्तान महमदुल्लाह भी बिना खाता खोले आउट हो गए.

4 विकेट जल्दी-जल्दी गिरने के बाद पांचवे विकेट के लिए 30 रनों की साझेदारी जरुर हुई लेकिन इतना काफी नहीं था. 108 रन तक बांग्लादेश ने अपने 7 विकेट गंवा दिए और पूरी टीम 143 रन बनाकर आउट हो गई. अरीफुल हक 41 रन बनाकर नाबाद रहे. विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने 31 और मेहदी हसन ने 21 रनों की पारी खेली.जिम्बाब्वे की तरफ से टेंडई चतारा और सिकंदर रजा ने 3-3 विकेट लिए थे.

जिम्बाब्वे, पहली पारी: 282 (सीन विलियम्स 88, पीटर मूर 63, तईजुल इस्लाम 108/6)

बांग्लादेश, पहली पारी: 143 (अरीफुल हक 41, टेंडई चतारा 19/3)

बांग्लादेश,दूसरी पारी: 169 

जिम्बाब्वे, दूसरी पारी: 181 (हैमिल्टन मस्काद्जा 48,  तईजुल इस्लाम 62|5)

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post BANvsZIM: पहले टेस्ट में अपने घर में ही ज़िम्बाब्वे से हारी बांग्लादेश की टीम appeared first on SportzWiki Hindi.