Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

B'day Special: T20 स्पेशलिस्ट रैना मैदान में इस निकनेम से जाने जाते हैं!

इंटरनेट डेस्क। सुरेश रैना भारतीय टीम के बाएं के आक्रामक बल्लेबाज है। भारत के इस शानदार ​व विस्फोटक बल्लेबाज ने कई मैचों में टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान​ दिया है। भारतीय क्रिकेट टीम का ये दिग्गज बल्लेबाज आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहा है। सुरेश रैना का जन्म 27 नवंबर, 1986 में उत्तरप्रदेश में हुआ था।

गावस्कर ने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 6 नंबर पर बल्लेबाजी के लिए इस खिलाड़ी पर जताया भरोसा

टीम इंडिया के इस आक्रामक आॅलराउंडर खिलाड़ी को दुनिया के सबसे अच्छे फील्डरों में से एक माना जाता है। भारत के इस बाएं हाथ के टी20 क्रिकेट के सबसे शानदार खिलाड़ी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से कई मैचों में टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान और कई बड़े रिकॉर्ड बनाएं है। जिन्हें भारत के विराट, धोनी, धवन और रोहित भी नहीं तोड़ सकते है।

सुरेश रैना के नाम भारत की ओर से सबसे पहले तीनों प्रारूपों में सबसे पहले शतक लगाने का रिकॉर्ड रैना के ही नाम दर्ज है। इसके अलावा भारत के आॅलराउंडर खिलाड़ी रैना 12वें ऐसे भारतीय बल्लेबाज थे, जिसने अपने डेब्यू टेस्ट में सेंचुरी ठोकी। सुरेश रैना आईपीएल में अपने जलवे बिखेरते नजर आते है। सुरेश रैना आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से मैदान में नजर आते है। रैना छोटे फॉर्मेट के स्पेशलिस्ट खिलाड़ी है।

आईपीएल में सबसे पहले 3000 रन पूरा करने का रिकॉर्ड रैना के नाम ही दर्ज है। रैना इकलौते ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टी20 और वनडे वर्ल्ड कप में सेंचुरी ठोकी है। भारत का ये दिग्गज बल्लेबाज इस समय अपनी फॉर्म को लेकर टीम इंडिया से बाहर चल रहा है। रैना ने अपने अन्तर्राष्ट्रीय करियर में 18 टेस्ट मैच, 223 वनडे मैच और 72 टी20 मैच खेले हैं। आज उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में आपको रैना का निक नेम भी बता देते है। रैना का निकनेम सोनू है।