स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में एक खास जगह बना ली है। आज दुनिया का टॉप बल्लेबाज अपना 30 जन्मदिन मना रहा है। विराट कोहली ने पिछले साल के अंत में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी कर ली थी। दोनों ने कई सालो तक एक-दूसरे को डेट किया और उसके शादी करने का फैसला किया था।
अनुष्का शर्मा से शादी करने से पहले भी विराट कोहली बॉलीवुड की दूसरी अभिनेत्रियों को डेट कर चुके है। तो चलिए कोहली के जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताते है उनके अफेयर्स के बारे में
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा से शादी करने से पहले दोनों काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करते रहे और डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहे थे। बता दे कि विराट-अनुष्का ने चार साल तक डेट किया और उसके बाद शादी के बंधन में बंधे।
इजाबेली लेएटी
विराट कोहली ब्राजील की मॉडल और अभिनेत्री इज़ाबेल लीट से डेटिंग की खबरों को लेकर हेडलाइंस में आये। इज़ाबेल ने बॉलीवुड की फिल्मों सिक्सटीन और 'पुरानी जीन्स' में काम किया है। 2014 में इसाबेल ने इस बात को खुद स्वीकार किया था कि विराट और उनका रिश्ता है। दोनों ने करीब 2 वर्षों तक एक-दूसरे को डेट किया।
सारा जेन डायस
सारा जेन डायस के साथ भी कप्तान कोहली का नाम जुड़ा और सुर्खियों में रहा। बता दे कि दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। हालांकि दोनों में से किसी ने भी डेटिंग की खबरों की पुष्टि नहीं की। खबरों की माने तो दोनों के बीच ब्रेकअप की वजह दोनों के बीच बिजी शेड्यूल को बताया गया।
तमन्ना भाटिया
2012 के अंत में तथा 2013 की शुरुआत में विराट कोहली और तमन्ना भाटिया का नाम भी जोड़ा गया। दोनों ने साथ में एक ऐड में साथ में काम किया था और उसकी शूटिंग के दौरान दोनों करीब आये।
संजना
आईपीएल के दौरान बेंगलूरु में कन्नड़ फिल्मों की नायिका संजना के साथ भी विराट कोहली की डेटिंग की खबरे आई। 2009 में दोनों के बीच रिलेशन की खबरे मीडिया में चर्चा का विषय बन गयी। बेंगलुरू की कई पार्टियों में दोनों को साथ में देखा गया था।
Herald