इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज वेरीवेरी स्पेशल मैन यानि की वीवीएस लक्ष्मण ने क्रिकेट के मैदान में कई शानदार पारियां खेल टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। लक्ष्मण ने क्रिकेट के मैदान में कई शानदार रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है। भारत का ये आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहा है। लक्ष्मण का जन्म 01 नवंबर 1974 को हुआ था।
आपको बता दें भारत के इस दिग्गज बल्लेबाज का बल्ला हमेशा आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ जमकर गरजा है। भारतीय टीम का ये दिग्गज बल्लेबाज क्रिकेट में करियर बनाने से पहले एक मेडिकल स्टूडेंट रह चुका है। साथ ही आपको बता दे कि बहुत कम लोगों को मालूम हैं कि वेरी वेरी स्पेशल मैन भारत के दूसरे राष्ट्रपति रहे डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के भतीजे है।
वीवीएस लक्ष्मण ने अपने अन्तर्राष्ट्रीय करियर की शुरूआत 1996 में की थी। लक्ष्मण ने 1996 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद में अपने टेस्ट करियर की शुरूआत की थी। आपको याद दिला दें भारत के इस टेस्ट के कलात्मक बल्लेबाज ने अपने करियर में सबसे ज्यादा 2434 रन कंगारू टीम के खिलाफ बनाए। लक्ष्मण आॅस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ 6 टेस्ट शतक और 12 अर्धशतक लगाने में कामयाबी हासिल की। लक्ष्मण का आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ 281 रनों की पारी का आज भी रिकॉर्ड दर्ज है। उनके ये पारी 281 रनों की पारी इसलिए भी याद की जाती है। क्योंकि लक्ष्मण ने इस हारते हुए मैच में आॅस्ट्रेलिया को रौंदने में अहम योगदान दिया था। लक्ष्मण की इस साहसिक 281 रनों की पारी को विजडन ने टेस्ट में वर्ल्ड की 100 बेस्ट पारियों में छठे नंबर पर रखा था।