Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

B'day Spl : जानिए विराट से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और रन मशीन आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहा है। विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में हुआ था। आज हम आपको विराट के जन्मदिन पर उनकी कुछ रोचक बातें बताने जा रहे हैं तो आइए नजर डालिए...

वीरेन्द्र सहवाग के बाद अब इस खिलाड़ी ने भी छोड़ा किग्स ​इलेवन पंजाब का साथ

विराट कोहली को उनके साथी खिलाड़ी मैदान में चीकू के नाम से पुकारते है। लेकिन क्या आपको पता विराट कोहली को चीकू नाम किसने दिया। विराट कोहली को चीकू निकनेम उनके बचपन के कोच अजीत चौधरी ने दिया था। भारत के इस दिग्गज खिलाड़ी ने श्रीलंका के खिलाफ 2008 में अपने वनडे इंटरनेशनल करियर की शुरूआत की। भारतीय टीम को ये दिग्गज खिलाड़ी बल्लेबाजी करने के साथ—साथ मैदान में कभी—कभी गेंदबाजी करते भी नजर आ जाता है। विराट को अपने बैट पर एमआरएफ का टैटू लगाने का हर मैच में तीन लाख रूपए मिलते है।

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को टैटू का बहुत शौक है। विराट कोहली ने अपने शरीर पर चार शानदार टैटू बनवाए है। कोहली को समुराई यौद्धा वाला टैटू बहुत पसंद है। आपको बता दें कि भारतीय कप्तान विराट कोहली बचपन में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर को को बहुत पसंद करते थे। विराट कोहली को उनकी मां की हाथ की बनी मटन बिरयानी और खीर बहुत पसंद है। भारत की और से वनडे में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के ही नाम दर्ज है। विराट ने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 गेंदों में शतक लगाने में कामयाबी हासिल की।