इंटरनेट डेस्क। बिग बॉस 12 का सीजन इस समय अपने पूरे रंग में नजर आ रहा है। सलमान के घर में रोज कोई न कोई बड़ा ड्रामा देखने को मिल रहा है। जिसके कारण बिग बॉस 12 अपनी और दर्शकों को खींचने में सफल हो रहा है।
आज से शुरू होगा हॉकी का महासंग्राम, उद्घाटन समारोह में ये स्टार देंगे अपनी प्रस्तुति
बिग बॉस के 12वें सीजन में भारतीय टीम का वो पूर्व तेज गेंदबाज और फिक्सिंग की मार झेल रहा शान्ताकुमारन श्रीसंत भी भाग ले रहा है। बिग बॉस के 12वें सीजन में ये पूर्व तेज गेंदबाज श्रीसंत पूरी तरह से छाए हुए है। बिग बॉस 12 में प्रतिदिन कोई न कोई बड़ा खुलासा प्रतियोगी करते नजर आ रहे है। हाल ही में बिग बॉस 12 में सुरभि राणा को कमान सौपी गई है। सुरभि ने श्रीसंत से हरभजन और उनके बीच हुए उस थप्पड़ विवाद पर सवाल किया और श्रीसंत ने उस थप्पड की घटना का राज खोला। लेकिन उस थप्पड़ विवाद की घटना के बाद बिग बॉस के कंटेस्टेंट शान्ताकुमारन श्रीसंत ने एक और बड़ा खुलासा किया है। ये खुलासा आईपीएल में हुई मैच फिक्सिंग से जुड़ा है।
हाल में श्रीसंत ने मैच फिक्सिंग के बारें में खुलासा करते हुए कहा कि मेरा नाम मैच फिक्सिंग में आने के कारण में काफी टूट चुका था और मैने इस कारण आत्महत्या करने की कोशिश भी की। श्रीसंत बिग बॉस 12 में जसलीन, दीपिका और रोमिल के सामने मैच फिक्सिंग की घटना पर इमोशनल होते हुए नजर आए और इस दौरान अपने पर लगाए हुए आरोप का खुलासा करते हुए भावुक हुए और कहा कि भले ही फिक्सिंग का प्रूफ है, लेकिन मैंने ये नहीं किया है। इतना कहते कहते ही पूर्व तेज गेंदबाज रोने लगे। उसके बाद घर के सदस्यों ने श्रीसंत को संभाला। श्रीसंत ने अपने करियर में 27 टेस्ट, 53 वनडे मैच और 10 टी20 मैच खेले है। श्रीसंत ने अपने तूफानी गेंदबाजी से कई मैचों में टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया।