Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्पिनर एश्ले नर्स बाकी बचे भारत दौरे से बाहर

तिरुवनंतपुरम
आफ स्पिनर एश्ले नर्स गुरुवार को भारत के खिलाफ तीन मैचों की आगामी टी20 अंतररराष्ट्रीय सीरीज से बाहर हो गए जिससे वेस्टइंडीज को झटका लगा है। मुंबई में पिछले मैच के दौरान 29 साल के नर्स के कंधे में चोट लगी थी और वह असहज नजर आ रहे थे। इसके कारण वह भारत के खिलाफ यहां खेले जा रहे पांचवें और अंतिम वनडे के लिए भी उपलब्ध नहीं हो सके। वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने कहा कि वह (नर्स) पूरे दौरे से बाहर हो गया है। मैं उसके ठीक होने की कामना करता हूं। उम्मीद करते हैं कि वह अगले दौर तक उबर पाएगा। चौथे मैच में दर्द महसूस होने के बाद नर्स बाहर चले गए थे लेकिन वह वापस लौटे और कुछ ओवर फेंके लेकिन इस दौरान वह काफी असहज दिखे। भारत पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 से आगे चल रहा है। टी20 सीरीज का पहला मैच रविवार को कोलकाता में खेला जाएगा।