Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जिम्बाब्वे दौरे के बीच बांग्लादेश के इस दिग्गज खिलाड़ी ने किया संन्यास का फैसला, विश्वकप उम्मीदों पर लगा झटका

बांग्लादेश क्रिकेट टीम इन दिनों जिम्बाब्वे के दौरे पर है जहां जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। बांग्लादेश के शानदार प्रदर्शन के बीच उनके एक दिग्गज खिलाड़ी ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज रहे पूर्व खिलाड़ी राजिन सालेह ने क्रिकेट से अलविदा कह दिया है।

बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर राजिन सालेह ने सभी तरह की क्रिकेट से कहा अलविदा

बांग्लादेश के लिए वनडे और टेस्ट क्रिकेट के दोनों ही फॉर्मेट में खेलने वाले राजिन सालेह ने स्याहलेट में खेले जा रहे टूर्नामेंट के बाद संन्यास की घोषणा कर दी।

34 साल के राजिन सालेह ने बांग्लादेश के लिए अपने करियर का डेब्यू साल 2003 में किया जिसके बाद वो 2008 तक खेलते रहे। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश के लिए 24 टेस्ट और 43 वनडे मैच खेलने में सफलता हासिल की।

राजिन सालेह ने अल्लाह को किया शुक्रिया अदा

राजिन सालेह ने अपने संन्यास को लेकर कहा कि “मैं सबसे पहले अपने खुदा को शुक्रिया कहना चाहूंगा। उनके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। इसी कारण से मैं 22 सालों तक क्रिकेट खेल सका। आप जानते हैं कि मैं बांग्लादेश के लिए भी 6 साल तक क्रिकेट खेला। “

स्यालहेट क्रिकेट स्टेडियम से प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने संन्यास का ऐलान करते हुए राजिन ने कहा कि “मैं अपना आखिरी मैच इस महीनें की 5 तारीख को एनसीएल टूर्नामेंट में खेलूंगा। इसके बाद में रिटायर हो जाउंगा। ”

अपने परिवार और मीडिया का भी जताया आभार

इसके साथ ही राजिन सालेह ने मीडिया का भी बड़ा शुक्रिया अदा किया। और मीडिया को धन्यवाद करते हुए कहा कि मैं मीडिया का भी शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिसके बिना आज मैं राजिन सालेह नहीं बन सकता था। आपने मुझे राजिन सालेह बना दिया।

राजिन सालेह अपने परिवार को भी नहीं भूले और कहा कि मैं इसके लिए आप सभी का आभारी हूं। मेरा परिवार हमेशा मेरे साथ था। मैं आपकी प्रार्थनाओं का भी शुक्रगुजार हूं। 

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post जिम्बाब्वे दौरे के बीच बांग्लादेश के इस दिग्गज खिलाड़ी ने किया संन्यास का फैसला, विश्वकप उम्मीदों पर लगा झटका appeared first on SportzWiki Hindi.