इंडिया ने अपने 86 साल के क्रिकेट के इतिहास में करीब -करीब सब कुछ हासिल कर लिया हैं। जोकि एक टीम कर सकती थी। लेकिन आज भी ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड का गढ़ हमारे लिए अजेय बना हुआ हैं। जहां भारत अभी तक एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाया हैं। इसीलिए इंडिया-ऑस्ट्रेलिया सीरीज की शुरुआत भले ही टी20 सीरीज से हो रही हो, लेकिन क्रिकेट के दर्शकों की नज़रें इस टेस्ट सीरीज पर ही टिकी होगी। भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा रही हैं। इसलिए आज उन्ही दौरों की बात करते हैं। जो वहां खेले गए हैं। ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 44 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। जिनमें से भारत को कुल 5 मैचों के दौरान ही जीत मिली हैं।

भारत पहला टेस्ट पारी से हारा था
भारत को ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट के रिश्तों की शुरुवात आजादी के तीन महीने बाद हुई थी। इंडियन टीम ने नवंबर 1947 में ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया से पहला टेस्ट खेला था। मैच के दौरान उसे 226 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। डॉन ब्रैडमैन ने इस मैच के दौरान 185 रन की पारी खेली थी। भारतीय टीम को इस सीरीज के पांच मैचों में से चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। इस सीरीज का दूसरा मैच ड्रॉ रहा था। बता दे इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में 72 साल में कुल 11 टेस्ट सीरीज खेली हैं। जिसमें आठ सीरीज ऑस्ट्रलिया ने अपने नाम की बाकी तीन बराबरी पर खत्म हुईं।

1978 में भारत को मिली पहली जीत
ऑस्ट्रेलिया से भारत को अपनी पहली जीत के लिए 1978 तक इंतजार करना पड़ा। इंडियन टीम 1977-78 में बिशन सिंह बेदी की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गयी थी। इन मैचों के दौरान भारतीय टीम को शुरुआती दो टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इसके बाद भारत ने पलटवार किया। और अगले दो मैच अपने नाम किये। बता दे इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में पहला टेस्ट 4 जनवरी 1978 को जीता था।

विराट दूसरी बार करेंगे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कप्तानी
कोहली इस दौरे के दौरान दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कप्तानी करेंगे। विराट ने इस टीम के खिलाफ पहली कप्तानी 2014 के दौरान की थी। जब महेंद्र सिंह धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास का ऐलान कर दिया था। तब बाकि के बचे हुए दो मैचों की कप्तानी विराट कोहली ने ही की थी।
बता दे इस बार ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर टीम इस प्रकार होगी –
विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, पार्थिव पटेल, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post जाने क्या कहते है ऑस्ट्रेलिया की धरती में भारतीय टीम के आँकड़े, पहली सीरीज जीत की तलाश में उतरेगा भारत appeared first on SportzWiki Hindi.