भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के परिवारिक मामले वाला विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है, मोहम्मद शमी के पारिवारिक मामले वाला विवाद थमने के बजाय और भी बढ़ता ही जा रहा है.
आपकों बता दे, कि मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर दूसरी लड़कियों से नाजायज संबंध बनाने का गंभीर आरोप लगाया है. साथ ही मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी पर घरेलू हिंसा मैच फिक्सिंग, रेप और अटेम टू मर्डर जैसे गंभीर आरोप लगाये है.
शमी को 15 जनवरी तक अदालत में पेश होने के मिले निर्देश

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को कोलकाता की एक अदालत ने 15 जनवरी तक अदालत में पेश होने को कहा हैं. दरअसल, मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने मोहम शमी के खिलाफ चेक बाउंस की याचिका दायर की थी. इस याचिका को ध्यान में रखते हुए कोलकाता की एक अदालत ने मोहम्मद शमी को बुलाया हैं.
पेश ना होने पर जारी किया जायेगा वारंट

शमी और उनकी पत्नी के बीच चल रहे विवाद में यह अब नया मोड़ आया हैं. अलीपुर के न्यायिक मजिस्ट्रेट जफर परवेज ने कहा हैं, कि अगर शमी अदालत में उपस्थित नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ वारंट जारी किया जा सकता हैं.
बता दें, कि आदालत के एक फैसले के अनुसार मोहम्मद शमी को भत्ते के तौर पर हसीन जहां को कुछ मासिक आय देनी हैं, लेकिन इसी भत्ते को लेकर हसीन जहां ने चेक बाउंस का आरोप मोहम्मद शमी पर लगाया हैं.
शमी के वकील के अनुरोध को ठुकराया गया

मोहम्मद शमी के वकील एसके सलीम रहमान ने जज परवेज के सामने अनुरोध किया, कि शमी को सिर्फ अपने वकील के जरिये अदालत में पेश होने की इजाजत दी जाए.
लेकिन, न्यायाधीश ने कहा, कि कानून हर किसी के लिए समान हैं और 15 जनवरी, 2019 तक को शमी को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होना होगा.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post चेक बाउंस मामले में कोलकाता की अदालत ने मोहम्मद शमी को बुलाया appeared first on SportzWiki Hindi.