Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय महिला टीम की स्टार खिलाड़ी राधा यादव की ये हकिकत जानकर आप करेंगे राधा और उनके पिता को सलाम

भारतीय महिला क्रिकेट टीम इन दिनों अपने सबसे शानदार दौर से गुजर रही है। वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेली जा रही आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप में हरमनप्रीत कौर की सेना बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रही है और उन्होंने ग्रुप दौर के लगातार 4 मैचों में जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

भारतीय महिला टीम की तेज गेंदबाज राधा यादव ने किया है कमाल

भारतीय महिला टीम में कई युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने प्रदर्शन से खास तौर पर प्रभावित किया है। विश्व टी-20 में खेल रही भारतीय महिला टीम में खिलाड़ियों का प्रदर्शन बहुत ही खास रहा है।

इनमें से एक खिलाड़ी हैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी राधा यादव…. भारतीय टीम की इस तेज गेंदबाज ने इस विश्व टी-20 में अपनी गेंदबाजी से बहुत ही प्रभावित किया है।

राधा यादव ने अब तक 4 विश्व टी-20 मैचों में ले चुकी हैं 7 विकेट

अब तक इस विश्व टी-20 में खेले 4 मैचों में राधा यादव ने बहुत ही बेहतरीन गेंदबाजी की है। राधा यादव ने इन 4 मैचों में अपने नाम 7 विकेट पूरे कर लिए हैं।

महाराष्ट्र की राधा यादव का जन्म साल 2000 में हुआ है और वो अभी 18 साल की है। ऐसी उम्र में ही उन्होंने बेहतर प्रदर्शन दिखाया है। राधा ने अब तक टी-20 करियर में 13 मैचों में 16 विकेट हासिल किए हैं।

राधा यादव के पिता बेचते हैं सब्जी, किया है कड़ा संघर्ष

राधा यादव ने आज अपने टी-20 करियर में बहुत शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन आपको उनके करियर को लेकर संघर्ष के बारे में बताने पर आपको भी इस देश की क्रिकेट टीम की बेटी और उनके पिता पर नाज होगा।

राधा यादव के पिता ने अपनी बेटी को क्रिकेटर बनाने के लिए कड़ा संघर्ष किया है। राधा के पिता मुंबई में एक सब्जी की दुकान चलाते हैं और इसी के बूते उन्होंने राधा को क्रिकेटर बनाया। राधा ने बताया कि

“इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता है। मेरे पिताजी ने ये सुनिश्चित किया कि इन सभी समस्याओं के बाद भी मेरा क्रिकेट प्रभावित नहीं होगा। लेकिन मैं जानता हूं कि वो मन ही मन बहुत ही तनाव में रहते थे। वो रोज सुबह 4 बजे उठने के बाद दुकान खोलते थे और रात को सामान लेकर घर वापस आते थे।”

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके

The post भारतीय महिला टीम की स्टार खिलाड़ी राधा यादव की ये हकिकत जानकर आप करेंगे राधा और उनके पिता को सलाम appeared first on SportzWiki Hindi.