भारतीय क्रिकेट इतिहास में कई शानदार स्पिन गेंदबाज हुए हैं। इनमें से अनिल कुंबले, बिशन सिंह बेदी और हरभजन सिंह ने बड़ा नाम किया लेकिन साथ ही एक और स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा का नाम नहीं भुलाया जा सकता जिन्होंने भले ही कभी रेगुलर भारतीय टीम में जगह नहीं बनायी लेकिन जो मौके मिले उसको जबरदस्त भुनाया है।
स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा ने 24 नवंबर पूरे किए अपने 36 बरस
लेग स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा सालों से घरेलू क्रिकेट में लगातार सक्रिय खिलाड़ी हैं। इनको कई बार भारतीय टीम में मौका मिला और प्रदर्शन भी किया लेकिन कभी उन्होंने टीम में रेगुलर जगह पक्की नहीं की।

हम अमित मिश्रा के बारे में इसलिए बात कर रहे हैं कि 24 नवंबर को उन्होंने अपने जीवन के 36 बरस पूरे कर लिए हैं। अमित मिश्रा का जन्म 24 नवंबर 1982 को दिल्ली में हुआ था।
प्रतिभा होने के बाद भी अमित मिश्रा को भारतीय टीम में नहीं मिल सकी रेगुलर जगह
36 बरस के हुए स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा ने भारतीय क्रिकेट टीम में तब एन्ट्री मारी थी जब भारत के महान कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को भी कोई नहीं जानता था लेकिन आज देख ले अमित मिश्रा जहां घरेलू क्रिकेटर ही बनकर रह गए तो वहीं धोनी ने पूरे क्रिकेट जगह में खास मुकाम हासिल किया।

वैसे फिरकी गेंदबाज अमित मिश्रा में जबरदस्त प्रतिभा थी और तभी तो वो भारतीय टीम के लिए वनडे, टी-20 और टेस्ट तीनों ही फॉर्मेट खेले लेकिन कभी भी अपनी जगह को टीम में पक्की नहीं कर सके और लगातार अंदर-बाहर होते रहे हैं।
अनिल कुंबले और हरभजन सिंह जैसे स्पिन गेंदबाजों के दौर में अमित मिश्रा का करियर तबाह
अमित मिश्रा के लिए ये अंदर-बाहर के खेल में उनके खराब प्रदर्शन नहीं बल्कि वो उस काल में भारतीय टीम का हिस्सा रहे जब टीम में हरभजन सिंह और अनिल कुंबले जैसे दो दिग्गज स्पिन गेंदबाज थे। ऐसे में इन दोनों स्पिन गेंदबाजों के बीच अमित मिश्रा की प्रतिभा किसी को नजर ही नहीं आयी।

हरभजन सिंह और अनिल कुंबले जब अपने करियर के सबसे शानदार समय में थे तब अमित मिश्रा के लिए टीम में जगह बनाना मुश्किल हो गया और उन्हें ज्यादा मौके हाथ नहीं लग सके।
अपने डेब्यू टेस्ट में ही हासिल किए थे 5 विकेट, पिछले डेढ़ साल से टीम से बाहर
हर कोई गेंदबाज या बल्लेबाज अपने डेब्यू पर यादगार प्रदर्शन करना चाहता है। और अमित मिश्रा का डेब्यू भी बड़ा जबरदस्त रहा। अमित मिश्रा ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 विकेट हासिल किए। इसके बाद मिश्रा को अपने पूरे करियर में केवल 22 टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला जहां उन्होंने 76 विकेट हासिल किए।

अमित मिश्रा पिछले 20 महीनों से तो भारतीय टीम से पूरी तरह से गायब हैं। उन्होंने अपना अंतिम इंटरनेशनल मैच साल 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ बैंगलुरू में टी-20 मैच खेला था।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post बर्थडे स्पेशल- मौका मिलने पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की नहीं कर सका धोनी का ये सीनियर खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.