14 नवंबर को बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने बॉयफ्रेंड अभिनेता रणवीर कपूर से शादी कर ली हैं, लेकिन आपकों बता दें, कि रणवीर कपूर, दीपिका पादुकोण का पहला प्यार नहीं हैं.
दीपिका पादुकोण रणवीर कपूर से पहले क्रिकेट से जुड़ी तीन हस्तियों के साथ अफेयर में रह चुकी हैं और आज हम आपकों अपने इस खास लेख में उन तीन क्रिकेट हस्तियों के बारे में ही बताएंगे.
एमएस धोनी

बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण एमएस धोनी के साथ अफेयर के चलते काफी सुर्ख़ियों में रही थी. धोनी और दीपिका का नाम कई दिनों तक सुर्ख़ियों में रहा था और इनके बीच रिलेशन को लेकर कई तरह की खबरे सामने आ चुकी हैं.
यह बात है साल 2007 की जब धोनी और दीपिका के अफेयर की ख़बरें जोरों पर थीं. खुद एमएस धोनी ने दीपिका के साथ अपने रिलेशन को पब्लिकली एक्स्पेट किया था और बताया था, कि वह उनके जबरा फैन हैं. धोनी और दीपिका के बीच रिलेशन हर किसी को पता है और काफी सुर्ख़ियों में रहा था.
हालाँकि, जल्द ही दोनों के ब्रेकअप की खबर भी सामने आ गई थी और इसके बाद दोनों कभी साथ नहीं आये. दीपिका ने इसके बाद अपना ध्यान बॉलीवुड में लगाया और आज वह बॉलीवुड की नंबर-1 अभिनेत्री मानी जाती है.
युवराज सिंह

जिस वक्त दीपिका पादुकोण बॉलीवुड में अपना करियर बनाने के लिए मेहनत कर रही थी. उसी वक्त वह भारतीय टीम के क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ अपने अफेयर को लेकर चर्चा में आई थी. दोनों को कई कार्यक्रम में एक साथ भाग लेते हुए देखा गया था.
युवराज सिंह के कारण उन्हें काफी लोकप्रियता भी मिली थी. हालाँकि, इन दोनों का यह अफेयर ज्यादा लम्बा नहीं चल पाया था. जल्द ही इन दोनों की ब्रेक अप की खबरे आ गई थी.
सिद्धार्थ माल्या

आरसीबी टीम के मालिक रहे सिद्धार्थ माल्या के साथ भी बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का अफेयर रह चुका हैं. सिद्धार्थ माल्या और दीपिका पादुकोण कई बार 2011 के आईपीएल में एक साथ मैच देखे हुए देखे गये थे. इस दौरान दोनों को आईपीएल मैच के दौरान कई बार गले मिलते हुए भी देखा गया था और एक-दुसरे को किस करते हुए भी देखा गया था.
इन दोनों का अफेयर करीब दो साल चला था. दोनों ने अपने प्यार को सोशल मीडिया में स्वीकार भी किया था, क्योंकि दोनों एक साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया में पोस्ट करते थे. हालाँकि, एक दिन अचानक इन दोनों के ब्रेकअप की खबरे आई.
Cricket News in Hindi और WWE News In Hindi के लिए SPORTZWIKI HINDI फॉलो करे. आप हमे हमारे Facebook पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं.
The post रणवीर की हुई दीपिका उससे पहले क्रिकेट के इन दिग्गज हस्तियों के साथ रहा था अफेयर, एक के साथ लिपलॉक हुआ था वायरल appeared first on SportzWiki Hindi.