आज के दिन लगभग 4 साल पहले यानी 28 नवंबर 2014 को एक मैच के दौरान मोबाइल फोन की वजह से खिलाड़ी आउट हो गया. ये मजेदार किस्सा ग्रेपियंस क्रिकेट एसोसिएसन जूनियर अंडर 16 के मुकाबले में देखने को मिला था. इस मैच में यूथ क्लब और पोमोनल की टीमें आमने सामने थी.
अचानक 5 रन के अंदर तीन विकेट गिर गएं
इस मैच में यूथ क्लब को शानदार शुरुआत मिली थी, लेकिन अचानक 5 रन के अंदर तीन विकेट गिर गए. इस दौरान टीम के बल्लेबाज मार्क इलियट के साथ ऐसा हुआ जिसे वो पूरी जिन्दगी याद रखना चाहेंगे.

मोबाइल फोन की वजह से आउट हुआ खिलाड़ी
दो गेंद खेलने के बाद तीसरी गेंद खेलने के लिए यह बल्लेबाज तैयार था. जैसे ही गेंदबाज ने गेंद डाली उनका फोन स्टंप पर जा लगा. इसी के साथ उन्हें अम्पायर ने आउट करार दे दिया. बता दें, इस मुकाबले में 40 प्रतिशत रन अतरिक्त थे.
ऐसा ही दृश्य ऑस्ट्रेलिया के एक घरेलू क्रिकेट सत्र के अभ्यास मैच के दौरान देखा गया था
ऐसा ही दृश्य ऑस्ट्रेलिया के एक घरेलू क्रिकेट सत्र के अभ्यास मैच के दौरान देखा गया, जिसे देखकर लोग अपनी हसीं नहीं रोक पा रहे है। वहीं आउट होने के बाद बल्लेबाज भी देखकर हैरान रह जाता है.
ऑस्ट्रेलिया में विक्टोरिया और एनपीएस टीम के बीच चल रहा था
ये मैच ऑस्ट्रेलिया में विक्टोरिया और एनपीएस टीम (नेश्नल परफॉर्मेंस स्क्वॉड) के बीच चल रहा था. मैच में जब बल्लेबाज 23 वर्षीय जेक वेदेराल्ड पिच पर खेल रहे थे. सभी लोग उनकी धुआंधार बल्लेबाजी देखने को बेताब थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. वेदेराल्ड ने एक गेंद पर कवर्स दिशा में गेंद को ड्राइव किया,
यहाँ देखें वीडियो
Weatherald's bizarre hit-wicket dismissal
Oh dear… Have a look at Jake Weatherald's bizarre dismissal in yesterday's practice match between the NPS and Victoria
Dikirim oleh cricket.com.au pada Senin, 03 September 2018
गेंद तो कवर्स दिशा में जा रही थी, लेकिन उनके शॉट का फ्लो कुछ ऐसा था कि उन्होंने अपना बल्ला हवा में उड़ाते ही विकेटों के ऊपर दे मारा और हिट-विकेट हो गए. ये है वो वीडियो जो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने खुद अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया.

ये है हिट-विकेट का रिकॉर्ड
बता दे कि, अब तक टेस्ट क्रिकेट में 158 बल्लेबाज, वनडे क्रिकेट में 65 बल्लेबाज और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 बल्लेबाज हिट-विकेट होकर अपना विकेट गंवा चुके हैं.

हीट विकेट होने के ये है नियम
अगर गेंदबाज अपनी गेंद फेंकने के क्षेत्र में प्रवेश कर लेता है और जब गेंद खेल के बीच में होती है, ऐसे में कोई बल्लेबाज अपने बल्ले या अपने शरीर से विकेट को नीचे गिरा देता है तो वह आउट है.
स्ट्राइकर उस स्थिति में भी हिट विकेट के रूप में आउट होता है जब वह पहले रन के लिए भागते समय अपने बल्ले या अपने शरीर से अपने विकेट को नीचे गिरा देता है. “शरीर” में कपड़े और बल्लेबाज के उपकरण भी शामिल हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वीडियो: जब मोबइल फ़ोन की वजह से हिट विकेट हो गया था ये बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.

