Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट ने दी थी प्रशंसक को देश छोड़ने की सलाह, अब कैफ भी उतरे विराट के समर्थन में

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का प्रशंसक पूरा देश हैं, लेकिन इनदिनों भारत का एक ऐसा प्रशंसक सुर्खियों में बना हुआ हैं जिसे विराट का खेल पसंद नहीं हैं.

बता दें, कि सोशल मीडिया में एक यूजर ने विराट से कहा था, कि उसे उनका का खेल पसंद नहीं हैं. वह विराट से ज्यादा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का खेल पसंद करते हैं.

विराट ने दी प्रशंसक को दी देश छोड़ने की सलाह 

विराट से एक क्रिकेट प्रशंसक ने कहा था, कि “आप एक ओवररेटेड बल्लेबाज हैं. उनकी बल्लेबाजी में ऐसी कोई खास विशेषता नहीं है. मैं इंग्लिश और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को भारतीय बल्लेबाज से ज्यादा देखना पसंद करता हूं.”

विराट ने उस प्रशंसक को जवाब देते हुए कहा था, कि “मुझे नहीं लगता है कि आपको भारत में रहना चाहिए, जाओ और कहीं दूसरी जगह रहो, मुझे फर्क नहीं पड़ता है, कि आप मुझे पसंद नहीं करते हैं. आपको हमारे देश में और लोगो के तरह ही रहना चाहिए. अपनी प्राथमिकताओं को आप खुद ही तय करें.

मोहम्मद कैफ ने कोहली के समर्थन में किया ट्वीट 

मोहम्मद कैफ ने विराट कोहली का समर्थन करते हुए अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “कोहली के बयान को बहुत गलत दिशा में मोड़ दिया गया है. इसको मसाला लगाकर ऐसे पेश किया गया हैं, जैसा लोगो को पसंद हैं. उन्होंने दुनिया भर के प्रशंसकों को सार्वजनिक रूप से स्पोर्ट्समैन शिप को लेकर कहा था, उनका बयान स्पष्ट रूप से एक निश्चित संदर्भ में था, लेकिन कुछ शरारती लोगो ने उन्हें गलत तरीके से अपना निशाना बना दिया.”

यहाँ देखे कैफ का ट्वीट 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post विराट ने दी थी प्रशंसक को देश छोड़ने की सलाह, अब कैफ भी उतरे विराट के समर्थन में appeared first on SportzWiki Hindi.