Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अपने पहले ही टेस्ट मैच में केएल राहुल से हो गई थी ये गलती, धोनी के गुस्से का हुए थे शिकार

भारतीय टीम के टेस्ट ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया की धरती से ही अपने अंतरराष्ट्रिय टी-20 क्रिकेट करियर की शुरूआत की थी.

केएल राहुल ने अपने पहले टेस्ट मैच का एक कीस्सा बताया हैं. दरअसल उनका एक वीडियो बीसीसीआई ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया हैं. जिसमे राहुल, दिनेश कार्तिक और वशिंगटन सुंदर के साथ पैनकेक खाते हुए नजर आ रहे हैं. इसी दौरान उन्होंने अपने पहले टेस्ट मैच के किस्से को साझा किया हैं.

फील्डिंग करते वक्त धोनी का इशारा नहीं देख पाये राहुल 

केएल राहुल ने मेलबर्न में खेले गये अपने डेब्यू टेस्ट का किस्सा सुनाते हुए कहा, “जब मैंने मेलबर्न में अपना पहला टेस्ट मैच खेला, तो मैं स्क्वायर लेग पर फील्डिंग कर रहा था.

माही भाई हमारे कप्तान थे. वो मुझे स्क्वायर लेग की फील्डिंग पोजीशन से हटाना चाहते थे. ग्राउंड इतना बड़ा था, की मैं उन्हें देख भी नहीं बना पा रहा था. बैक ग्राउंड से आपकों देखने में दिक्कत आती हैं. मैं उनकी अवाज और उनका इशारा बिल्कुल भी समझ नहीं पा रहा था.”

ऑस्ट्रेलिया के समर्थक हमारे एकदम खिलाफ रहते

केएल राहुल ने अपने इस बयान में ऑस्ट्रेलिया के प्रशंसकों के बारे में बात करते हुए कहा, “ऑस्ट्रेलिया के समर्थक हमारे एकदम खिलाफ रहते हैं. वह बहुत ज्यादा पैशन से अपनी टीम को सपोर्ट करते हैं और यह मुझे अपने पहले टेस्ट मैच के दौरान पता चला था. :

मुझे ब्रिसबेन का पैनकेक पसंद 

साथ ही उन्होंने आगे अपने बयान में कहा, “जब भी मैं ब्रिस्बेन में आत हूं, तो मैं यहाँ के खान-पान का जरुर लुफ्त उठाता हूं और इस पैनकेक वाली जगह पर जरुर आता हूं. मुझे यहां का पैन केक काफी पसंद हैं. आइसक्रीम से मैं जरुर कैलोरी बढ़ाउंगा, लेकिन जिम में ट्रेनिंग के बाद मैं अपनी इस कैलोरी को बर्न कर दूंगा.”

यहाँ देखे केएल राहुल के पैन केक का लुफ्त उठाने का वीडियो 

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post अपने पहले ही टेस्ट मैच में केएल राहुल से हो गई थी ये गलती, धोनी के गुस्से का हुए थे शिकार appeared first on SportzWiki Hindi.