भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच रविवार को कोलकाता में खेला गया। ऐतिहासिक स्टेडियम में ईडन गार्डन में खेले गए इस मैच को भारतीय टीम ने विश्व चैंपियन विंडीज को आसानी के साथ 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
वेस्टइंडीज के खिलाफ ऋषभ पंत नहीं बल्कि दिनेश कार्तिक ने की विकेटकीपिंग
भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल की। इस मैच में पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी मौजूद नहीं थे और उनकी जगह पर ऋषभ पंत को मौका दिया गया था।

ऋषभ पंत को भले ही महेन्द्र सिंह धोनी के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 मैच में विकेटकीपर की भूमिका दिनेश कार्तिक ने निभायी।
मोहम्मद अजहरूद्दीन हैं ऋषभ पंत के विकेटकीपिंग करने के पक्ष में
दिनेश कार्तिक वैसे धोनी की मौजूदगी में बतौर बल्लेबाज खेलते नजर आए हैं लेकिन इस बार उन्होंने विकेट के पीछे दस्तानों की जिम्मेदारी को संभाला।

ऐसे में ऋषभ पंत के विकेटकीपिंग नहीं करने पर पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन खुश नहीं हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए मोहम्मद अजहरूद्दीन ने इस बात को लेकर कहा कि
पंत करेंगे जितना ज्यादा विकेटकीपिंग उतना ही रहेगा अच्छा
विकेटकीपिंग पंत के लिए एक बैंक की तरह है। अगर उन्होंने इंग्लैंड में टेस्ट मैचों में विकेट के पीछे काफी अच्छा प्रदर्शन किया है तो वो टी-20 में क्यों नहीं? और इसमें कोई संदेह नहीं है कि उन्होंने कार्तिक की तुलना में इंग्लैंड में बेहतर कौशल दिखाया है।

मोहम्मद अजहरूद्दीन ने आगे कहा कि मैं ईमानदारी से महसूस करता हूं कि ऋषभ पंत को विकेटकीपर होना चाहिए था। जब आप एक कीपर होते हैं तो आपको विकेटकीपर ही होना चाहिए। वो एक अच्छे खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक अच्छा किया है। वो जितना अधिक कीपर रहेंगे वो सीखते रहेंगे। मुझे लगता है कि उनके विकेटकीपिंग में सुधार की जरूरत है।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post ऋषभ पंत के विकेटकीपिंग नहीं करने पर भड़का भारतीय टीम का यह पूर्व कप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.