आईपीएल विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में से एक है. इस लीग ने भारत के कई बेहतरीन खिलाड़ी दिए हैं. लेकिन कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जो आईपीएल में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने के बावजूद भारतीय टीम में खेलने का उतना मौका नहीं मिल पाया. आइए उन खिलाड़ियों के बारे में आपको बताते हैं.
संजू सैमसन
संजू सैमसन एक दाएं हाथ के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज हैं, वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं और रणजी ट्रॉफी में (केरल) के कप्तान बनने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं. इसके अलावा, वह आईपीएल में 1,000 रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर भी हैं.
2015 में उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना वनडे का पदार्पण किया. जिम्बाब्वे श्रृंखला के बाद, उन्हें कभी भी चयनकर्ताओं ने ज्यादा मौका नहीं दिएं. लेकिन उन्होंने आईपीएल में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा.

मनदीप सिंह
मनदीप सिंह दाएं हाथ के मध्य क्रम के बल्लेबाज हैं. वह 2010 में अंडर -19 विश्व कप में भारतीय टीम के उप-कप्तान थे. आईपीएल 2010 में, उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेला और 2011 आईपीएल नीलामी में किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें चुना.आईपीएल 2012 में, मनदीप का शानदार सत्र था, जहां उन्होंने केवल 16 मैचों में दो अर्धशतक सहित 432 रन बनाए.
उन्हें टूर्नामेंट के राइजिंग स्टार क्रिकेटर से भी सम्मानित किया गया था. 2014 आईपीएल नीलामी में, उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चुना था.
मनदीप विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब के लिए खेलते हैं और 2015 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे. 2016 में, इन्हें भारत के लिए खेलने का मौका मिला. उसके बाद इन्हें किसी भी टीम में नहीं लिया गया.

संदीप शर्मा
दाहिने हाथ का ये तेज गेंदबाज 2010 और 2012 में, अंडर -19 विश्वकप में भारत का प्रतिनिधित्व किया. और 2012 में खिताब जितने वाली टीम का भी हिस्सा थे. उन्होंने आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए 2013 से 2017 तक लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया.
यह खिलाड़ी इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद का सदस्य बना. संदीप को 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ सीमित ओवरों के दौरे के लिए उन्हें भारतीय टीम में चुना गया था, संदीप ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 2015 में डेब्यू किया लेकिन उसके बाद इस खिलाड़ी को कोई और मौका नहीं मिला.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post आईपीएल में लगातार शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद, इन तीन खिलाड़ियों को भारतीय टीम नहीं मिले ज्यादा मौके appeared first on SportzWiki Hindi.