Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत क्या विश्व में भी धोनी जैसा नहीं है कोई दूसरा खिलाड़ी जल्द करेंगे दमदार वापसी: आशीष नेहरा

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंग्लैंड सीरीज के बाद एशिया कप हो या वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज इनका बल्लेबाज खामोश ही रहा है. भारत के इस दिग्गज कप्तान को टी-20 टीम से भी बाहर निकाल दिया गया है. उनकी बल्लेबाजी की भी काफी आलोचना हो रही है. इसपर भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

आशीष नेहरा ने कहा,

एमएस धोनी कुछ भी करें एक खबर बन जाता है. तो आप जानते हैं, हमें उसे छोड़ देना चाहिए. हां, टीम में ऋषभ पंत हैं, दिनेश कार्तिक हैं, जिन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन एमएस धोनी, एमएस धोनी ही हैं. कोई भी उसके करीब नहीं आता है.

उन्होंने आगे कहा,

“एमएस धोनी युवाओं, चहल, कुलदीप और यहां तक कि जसप्रीत बुमराह के लिए भी बहुत मददगार साबित हुआ है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह निर्णय लेने में विराट कोहली की मदद करता है.

ये मैं मानता हूँ  एशिया कप था और इस श्रृंखला में, बढ़िया बल्लेबाजी नहीं की है, लेकिन एमएस धोनी जानता है कि वह क्या कर रहा है. उसके पास अभी भी दो महीने हैं, वह कड़ी मेहनत करेंगे और विश्व कप से पहले जोरदार वापसी करेंगे”

बता दें, वेस्टइंडीज़ और ऑस्ट्रेलिया के साथ आगामी टी-20 सिरीज़ के लिए घोषित भारतीय टीम में महेंद्र सिंह धोनी को शामिल नहीं किया गया था. वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ तिरुवनंतपुरम में खेले गए सिरीज़ के आख़िरी मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब विराट कोहली से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा

“अगर मैं ग़लत नहीं हूं तो मुझे लगता है कि चयनकर्ता इस पर पहले ही बात कर चुके हैं. और उनसे (धोनी से) भी बात की गई है. इसलिए मैं कोई कारण नहीं देखता कि जो कुछ हुआ, उस पर मैं यहां बैठकर सफ़ाई दूं. “

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post भारत क्या विश्व में भी धोनी जैसा नहीं है कोई दूसरा खिलाड़ी जल्द करेंगे दमदार वापसी: आशीष नेहरा appeared first on SportzWiki Hindi.