Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहली बार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में किसी शादीशुदा जोड़े ने एक साथ की बल्लेबाजी

इनदिनों आईसीसी महिला विश्व कप टूर्नामेंट वेस्टइंडीज की धरती में खेला जा रहा हैं. इस टूर्नामेंट का एक लीग मुकाबला साउथ अफ्रीका की महिला टीम और श्रीलंका की महिला टीम के बीच भारतीय समय के अनुसार 12 नवंबर की रात खेला गया था.

इस मुकाबले को अपने शानदार प्रदर्शन के चलते साउथ अफ्रीका की टीम ने 7 विकेट से जीत लिया था और अपनी इस जीत के साथ ही पॉइंट्स टेबल में 2 महत्वपूर्ण अंक अर्जित कर लिए थे.

 निकर्क और मारिजेन कैप की शानदार साझेदारी के दम पर जीता  अफ्रीका 

बता दें, कि इस मैच का टॉस साउथ अफ्रीका की टीम ने जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की महिला टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर महज 99 रन बनाये. श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 27 गेंदों पर 21 रन शशिकला श्रीवर्धने ने बनाये थे.

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने अपने शुरूआती 2 विकेट मात्र 6 रन के स्कोर पर ही गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद कप्तान डेन वान निकर्क और टीम की ऑलराउंडर मारिजेन कैप ने 67 रन की शानदार साझेदारी कर साउथ अफ्रीका टीम की जीत पक्की कर दी थी.

साउथ अफ्रीका के लिए कप्तान डेन वान निकर्क ने जहां नाबाद 45 गेंदों पर 33 रन की पारी खेली. वहीं मारिजेन कैप ने 44 गेंदों में 38 रन की पारी खेली.

निकर्क और मारिजेन कैप है शादीशुदा जोड़ा 

आपकों जानकर हैरानी होगी, लेकिन यह बात बिल्कुल सच हैं, कि साउथ अफ्रीका की कप्तान डेन वान निकर्क और टीम की ऑलराउंडर मारिजेन कैप एक शादीशुदा जोड़ा हैं.

दोनों ने ही इसी साल जुलाई में शादी की थी. क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा था, कि किसी शादीशुदा जोड़े ने आईसीसी विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में एक साथ बल्लेबाजी की हो.

 

 

View this post on Instagram

 

📸: @ianzaaiman9778 💃

A post shared by Marizanne Kapp (@kappie777) on Jul 8, 2018 at 1:05pm PDT

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post पहली बार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में किसी शादीशुदा जोड़े ने एक साथ की बल्लेबाजी appeared first on SportzWiki Hindi.