Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लेकर पहली बार बोले रोहित शर्मा, लाल गेंद के विषय पर दिया यह बयान

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को टी-20 सीरीज में 3-0 से हराकर उनका सूपड़ा साफ कर दिया है. इस सीरीज में भारत के नियमित कप्तान विराट कोहली की जगह रोहित  शर्मा टीम की कमान संभाल रहें थे. इस सीरीज में उनका बल्ला भी जमकर बोला. साथ ही खराब फॉर्म में चल रहे शिखर धवन ने भी आखिरी मैच में मैच जिताऊ पारी खेल कर एक बार फिर अपने पुराने रंग में दिखें. जीत के बाद रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए पत्रकारों से बात की.

उन्होंने कहा,

“वहां जाना और प्रदर्शन करना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है. हर बार जब आप वहां जाते हैं, तो आप एक खिलाड़ी के रूप में और एक टीम के रूप में एक आपका परीक्षण होता है. जब आप इस तरह की श्रृंखला जीतते हैं, तो आपका आत्मविश्वास बढता है. ऑस्ट्रेलिया एक अलग गेंद का खेल होगा और मैं इसे पूरी तरह समझता हूं. लेकिन मुझे लगता है कि हम एक टीम के रूप में जो काम कर रहे हैं, उसे वहां भी जारी रखना होगा”

टेस्ट सीरीज के लिए रोहित शर्मा ने कही ये बात 

“हमारे पास टेस्ट मैच से पहले टी 20 और अभ्यास मैच खेलने हैं. मैं टेस्ट मैच के बारे में सोच नहीं रहा हूं. हमारे पास टेस्ट मैच के बारे में सोचने के लिए पर्याप्त समय होगा. टेस्ट मैच कुछ ऐसा है जिसके लिए  मैं लंबे समय से उम्मीद कर रहा था भारत के लिए खेलना.

विराट को दिया गया था आराम 

गौरतलब है कि,सीरीज का पहला मैच कोलकाता में खेला गया था, जबकि दूसरा मैच लखनऊ में. विराट कोहली को इस सीरीज में आराम दिया गया और इसीलिए रोहित शर्मा ने कप्तानी का जिम्मा संभाला. रोहित की कप्तानी में भारत ने 12 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें से 11 में टीम ने जीत दर्ज की है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लेकर पहली बार बोले रोहित शर्मा, लाल गेंद के विषय पर दिया यह बयान appeared first on SportzWiki Hindi.