Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : स्टीवन स्मिथ ने खेला ऐसा हेलीकॉप्टर शॉट, जिसे देख लोगो एमएस धोनी की याद

बॉल टेम्परिंग के आरोपों के चलते अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से एक साल की सजा झेल रहे स्टीवन स्मिथ इन दिनों न्यूसाउथ वेल्स टी-20 प्रीमियर लीग खेल रहे हैं. इस लीग के एक मैच में उन्होंने ऐसा शॉट खेला हैं. जिससे उन्होंने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की याद दिला दी हैं.

स्मिथ ने खेला शानदार हेलीकॉप्टर शॉट 

स्टीवन स्मिथ ने न्यूसाउथ वेल्स टी-20 प्रीमियर लीग में एमएस धोनी की तरह हेलीकॉप्टर शॉट लगाया हैं. उनके इस शॉट को देख सभी हैरान रह गये हैं और लोगो को एमएस धोनी की याद आ गई.

यहाँ देखे वीडियो 

एक साल के है राष्ट्रिय टीम से सस्पेंड 

आईसीसी ने बॉल टेम्परिंग मामले पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ पर एक मैच का प्रतिबंध व पुरे 100 प्रतिशत मैच फ़ीस का जुर्माना लगाया गया है. इसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कड़ा कदम उठाते हुए स्टीवन स्मिथ को पुरे एक साल के लिए अपनी राष्ट्रिय टीम से सस्पेंड कर दिया था.

बॉल टेम्परिंग में फसने के बाद स्मिथ काफी दुखी हुए थे. बैन लगने के बाद उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में माफ़ी मांगी थी. इस दौरान वह काफी भावुक हो गए थे और प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही रोने भी लगे थे.

सीपीएल और कनाडा प्रीमियर लीग में खेला क्रिकेट 

आपकों बता दें, कि स्टीवन स्मिथ अपनी राष्ट्रिय टीम से तो एक साल का बैन झेल रहे है, लेकिन वह इस साल कनाडा ग्लोबल टी-20 लीग में और कैरेबियन प्रीमियर लीग का हिस्सा रहे थे.  उनके साथी डेविड वार्नर ने यह दोनों लीग में हिस्सा लिया था.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post वीडियो : स्टीवन स्मिथ ने खेला ऐसा हेलीकॉप्टर शॉट, जिसे देख लोगो एमएस धोनी की याद appeared first on SportzWiki Hindi.