Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

खलील अहमद ने तोड़ डाला जहीर का ये रिकॉर्ड, आया इन दिग्गजों के बराबरी में

इंटरनेट डेस्क। खलील अहमद भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज है। भारत के इस तेज गेंदबाज ने एशिया में हांगकांग के खिलाफ वनडे मैच में डेब्यू किया। अपने ही मैच में खलील अहमद ने तीन विकेट लेकर सुर्खियों में आ गया था।

8वीं पास के लिए रक्षा मंत्रालय में निकली बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन

भारत के इस 20 साल के युवा तेज गेंदबाज ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार वनडे सीरीज खेली। खलील अहमद ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया। बाएं हाथ का ये तेज गेंदबाज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने शानदार आगाज के कारण इन दिनों सुर्खियों में नजर आ रहा है।

टी-20 सीरीज में इस प्रकार लम्बे छक्के मारने की तैयारी कर रहे हैं वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज

आपको बता दें कि भारत के इस बांए के आक्रामक गेंदबाज ने अपने करियर के शुरुआती 6 वनडे में 11 विकेट चटकाकर उस खास क्लब में दाखिल हो गए हैं, जिसमें आरपी सिंह और धवल कुलकर्णी हैं। आरपी सिंह और धवल कुलकर्णी ने भी अपने पहले छह वनडे मैचों में ऐसा ही शानदार रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की।

...तो इस कारण धोनी नहीं खेलेंगे टी20 मैच, विराट ने किया खुलासा

इसके साथ ही आपको बता देते हैं कि खलील अहमद ने भारत के पूर्व दिग्गज गेंदबाज जहीर खान को भी पीछे छोड़ दिया है। खलील अहमद ने भारत के बाएं हाथ के दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने शुरुआती 6 वनडे में 10 विकेट झटके थे।