Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर रंगना हेराथ ने कुलदीप-चहल को लेकर बड़ी बात

श्रीलंका के दिग्गज स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन के बाद सबसे जबरदस्त स्पिन गेंदबाज के तौर पर नाम कमाने वाले रंगना हेराथ अपने करियर को अलविदा कहने जा रहे हैं। श्रीलंका क्रिकेट इतिहास के एक बेहतरीन गेंदबाज के रूप में अपना नाम करने वाले रंगना हेराथ के जाते ही एक बड़ा स्थान खाली छूट जाएगा।

रंगना हेराथ 19 साल के क्रिकेट करियर को कहने जा रहे हैं अलविदा

रंगना हेराथ इंग्लैंड के खिलाफ अपनी सरजमीं पर खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का गॉल में खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच खेलने उतरे हैं। रंगना हेराथ पर हर किसी की नजरें लगी हुई हैं।

इस दिग्गज स्पिन गेंदबाज ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के लिए 19 साल से सेवाएं दी और इस दौरान वो श्रीलंका के अलग-अलग 9 कप्तानों की कप्तानी में अपना योगदान देते रहे।

रंगना हेराथ ने भारतीय स्पिन गेंदबाजी को लेकर रखी अपनी बात

रंगना हेराथ को अपने आखिरी टेस्ट मैच से पहले हिंदुस्तान टाइम्स ने एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किया जिसमें उन्होंने भारतीय टीम की स्पिन गेंदबाजी को लेकर कुछ सवाल किए जिसका रंगना हेराथ ने जवाब दिया।

इस दौरान हेराथ ने कहा कि “उनका बहुत बड़ा प्रभाव रहा है। मुझे अश्विन पसंद हैं। और वो एक शानदार गेंदबाज हैं। उसके पास इतना बदलाव और नियंत्रण है। वो एक स्मार्ट गेंदबाज हैं। मैं कुलदीप यादव , युजवेन्द्र चहल और रविन्द्र जडेजा से वास्तव में प्रभावित हूं। मैं विश्वास नहीं कर सका जब जडेजा को भारत की ओडीआई टीम से हटा दिया।”

भारत के पास कुलदीप और चहल के रूप में दो अच्छे स्पिन गेंदबाज

“लेकिन दो रिस्ट स्पिनरों ने सफेद गेंद से वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है। उनके पास उत्कृष्ट नियंत्रण और लगातार शानदार लंबाई के लिए गेंदबाजी है। लक्क्षन संदाकन(श्रीलंका के गेंदबाज) उन दोनों से काफी सीख सकते हैं। उनके पास नियंत्रण अद्भुत है।

युजेंद्र चहल-कुलदीप यादव

सीमित ओवर की क्रिकेट में विकेट के लिए विकल्प रखना महत्वपूर्ण है। कुलदीप और चहल भारत के लिए एकदिवसीय क्रिकेट में शानदार काम कर रहे हैं।”

रविन्द्र जडेजा के पास हैं गेंदबाजी की बेहतरीन क्षमता

रविन्द्र जडेजा के आकलन करने को लेकर हेराथ ने कहा कि “उनके पास एक आसान एक्शन है। बढ़िया आर्म स्पीड, गति और टर्न है। अगर उन्हें खेलना है तो बल्लेबाजों को जोखिम लेना होगा। वो 200 टेस्ट विकेट के करीब हैं और उन्होंने केवल 30 टेस्ट मैच खेले हैं।

रविन्द्र जडेजा

समस्या ये है कि जब भारत घर से दूर खेलता है तो उनके पास मौका कम हो जाता है। आधुनिक युग में रविन्द्र जडेजा सबसे अच्छे बाएं हाथ के स्पिनर हैं।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर रंगना हेराथ ने कुलदीप-चहल को लेकर बड़ी बात appeared first on SportzWiki Hindi.