Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एंडरसन ने निशिकोरी को करारी शिकस्त दी

लंदन
दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन ने जापान के केई निशिकोरी को मंगलवार को यहां 6-0, 6-1 से करारी शिकस्त देकर एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में पहुंचने की तरफ कदम बढ़ाये। एंडरसन ने पहले 11 गेम जीते और फिर निशिकोरी को एकतरफा मैच में केवल 64 मिनट में पराजित किया। डोमिनिक थीम के खिलाफ अपना पहला मैच जीतने वाले एंडरसन अब एटीपी फाइनल्स के अंतिम चार में पहुंचने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी बनने के करीब पहुंच गये हैं।