इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड में हाल ही में तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली गई। इस सीरीज का अंतिम मैच रविवार 4 नवंबर को खेला गया। टी20 सीरीज आखिर मैच में पाकिस्तान की टीम ने कीवी टीम को 47 रनों से हराकर तीन टी20 मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली है।
12वीं, इंजीनियरिंग के पदों पर इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन
न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज में पाकिस्तान के आक्रामक बल्लेबाज बाबर आजम ने एक खास रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। बाबर आजम ने इस न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज में सबसे तेज टी20 में एक हजार रन बनाने का रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की और इसके साथ ही बाबर आजम ने विराट कोहली के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
रसूल की शतकीय पारी भी नहीं टाल सकी जम्मू-कश्मीर की हार, राजस्थान ने दर्ज की जीत
पाकिस्तान के इस खतरनाक बल्लेबाज ने टी20 करियर में 26 पारियों में ही 1000 रन बनाने में कामयाबी हासिल की। वहीं, भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इंटरनेशनल टी20 करियर में 27 पारियों में अपने एक हजार रन पूरे किए। बाबर आजम ने विराट कोहली का ये रिकॉर्ड उनके जन्मदिन के एक दिन पहले तोड़ दिया।
INDvWI T20 : भारत ने विश्व चैंपियन को रौंदा 5 विकेट से, ये खिलाड़ी बना मैच का हीरो
भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस समय तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। जिसमें भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली नहीं खेल रहे है। विराट की अनुपस्थिति में टीम की कमान हिटमैन रोहित शर्मा के हाथों में है।