भारतीय टीम से दूर हो चुके श्रीसंत फिलहाल बिग बॉस के घर में हैं, जहां वह बराबर की टक्कर दे रहे हैं. 2007 और 2011 विश्व कप टीम के सदस्य रहे इस खिलाड़ी का विवादों से नाता रहा है. 2008 आईपीएल के पहले सीजन में नेशनल टीम के अपने साथी हरभजन सिंह के साथ लड़ाई और थप्पड़ कांड पर श्रीसंत ने कहा था हरभजन ने उन्हें थप्पड़ नहीं मारा था.
श्रीसंत को चांटा जड़ दिया था, जिसके बाद श्रीसंत मैदान पर फूटफूटकर रोने लगे थे
दरअसल मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए हरभजन सिंह ने किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेल रहे श्रीसंत को चांटा जड़ दिया था, जिसके बाद श्रीसंत मैदान पर फूटफूटकर रोने लगे थे. इस थप्पड़ पर काफी विवाद भी हुआ था और हरभजन को कुछ मैचों के लिए प्रतिबंध भी झेलना पड़ था.

भज्जी ने उसी समय अपने इस व्यवहार के लिए माफी भी मांग ली थी
हालांकि भज्जी से उसी समय अपने इस व्यवहार के लिए माफी भी मांग ली थी. यही नहीं भज्जी इसे कई बार अपने करियर की बड़ी भूल बता चुके हैं. खैर इस घटना के करीब 10 साल श्रीसंत ने बिग बॉस के घर में खुलासा किया कि हरभजन ने हकीकत ने उन्हें सिर्फ मजबूती से हिट किया था और वह थप्पड़ नहीं था.

आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के फंसने के बाद बैन झेल रहे श्रीसंत
आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के फंसने के बाद बैन झेल रहे श्रीसंत ने बिग बॉस के घर में सुरभि राणा से इस बारे में जिक्र किया और इस कांड की पूरी हकीकत बताई.
यहां देखें वीडियो
Next Episode Promo pic.twitter.com/r7hIVaDrUu
— Bigg Boss Fever (@BiggBossFever) November 21, 2018
श्रीसंत ने कहा हरभजन ने नहीं मारा था थप्पड़
श्रीसंत ने कहा कि मैं मानता हूं कि मैं काफी उत्तेजित हो गया था. मैच के बाद जब वह भज्जी से हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़े तो भज्जी से हाथ न मिलाकर उल्टे हाथ से गाल पर मारा. उन्होंने कहा कि थप्पड़ सीधे हाथ से मारा जाता है, न ही उल्टे हाथ से और उसे थप्पड़ नहीं कहा जा सकता.

श्रीसंत अपने एग्रेसिव नेचर की वजह से बिग बॉस हाउस के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट बन गए हैं
बता दें, श्रीसंत अपने एग्रेसिव नेचर की वजह से बिग बॉस हाउस के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट बन गए हैं. शो से उन्हें जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिल रही है. श्रीसंत गेम में अच्छा कर रहे हैं. उनके शो जीतने के काफी ज्यादा चांस हैं.
मुंबई और पंजाब के बीच हुए मुकाबले में मुंबई को हार मिली थी
दरअसल, आईपीएल के पहले सीजन में श्रीसंत पंजाब टीम का हिस्सा थे, जबकि हरभजन मुंबई की अगुवाई कर रहे थे. मुंबई और पंजाब के बीच हुए मुकाबले में हरभजन की टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा था. इस मैच के खत्म होने के बाद श्रीसंत मैदान पर रोते हुए नज़र आए थे और उन्होंने कहा था कि हरभजन ने मुझे थप्पड़ मारा है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वीडियो: बिग बॉस में श्रीसंत ने कहा हरभजन सिंह ने नहीं जड़ा था थप्पड़, उस रात हुआ था कुछ ऐसा appeared first on SportzWiki Hindi.