इंटरनेट डेस्क। आॅस्ट्रेलिया टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वार्नर फिलहाल गेंद से छेडछाड़ के मामलें अभी टीम से बाहर चल रह हैं। एक साल का बेन झेल रहे दोनों खिलाड़ियों शनिवार को एक मुकाबलें में एक साथ मैदान में नजर आएं।
T20 महिला विश्वकप : भारत ने उद्घाटन मैच में न्यूजीलैंड को रौंदा 34 रनों से, हरमनप्रीत ने बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड
आपको बता दें कि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर शनिवार को कूगी ओवल में हुए मैच में दोनों खिलाड़ी सिडनी की अपनी-अपनी क्लब टीमों की ओर से खेले। दोनों खिलाड़ी जैसे ही मैदान में उतरे उनके फैंस ने दोनों दिग्गजों का जमकर गर्जजोशी से स्वागत किया। इसके साथ ही दोनों खिलाड़ियों ने अपने फैंस को निराश नहीं किया चौके छक्के लगाने के बाद दोनों खिलाड़ियों फैंस को आॅटोग्राफ भी दिए साथ ही सेल्फी खींचाने का मौका भी दिया।
InvvsWi : अंतिम T20 में भारत ने इन तीन स्टार खिलाड़ियों को दिया आराम, इस खिलाड़ी को दिया मौका
स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के साथ इस मैच में शेन वाटसन भी मैदान में नजर आएं। आपको बता दें कि मीडिया के अनुसार मिली जानकारी के अनुरूप डेविड वार्नर की रेंडविक पीटरशैम टीम को स्टीव स्मिथ की सदरलैंड टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का आमंत्रण दिया। कंगारू टीम के इस तूफानी बल्लेबाज ने इस दौरान 13 रन बनाए। वॉर्नर ने इस दौरान दो चौके लगाएं। वहीं, स्मिथ ने बेहतर प्रदर्शन किया और स्टंप होने से पहले 48 रन की पारी खेली। इस मैच में सदरलैंड की टीम ने शानदार विजय प्राप्त की।