Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस पूर्व खिलाडी ने बढ़ाया सीनियर खिलाड़ियों का हौसला, कहा न्यू जीलैंड के हालात ऑस्ट्रेलिया जैसे नहीं

स्पोर्ट्स डेस्क। वेस्टइंडीज के बाद अब अब 21 नवंबर से भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा शुरू हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया में शुरू होने वाले इस दौरे में पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज होगी और उसके बाद चार टेस्ट मैचों की सीरीज होगी। लेकिन इससे पहले भारतीय टीम न्यूजीलैंड के माउंट मॉनगानुई में 16 नवंबर से खेले जाने वाले पहले अनौपचारिक टेस्ट में ए टीम का हिस्सा होगी।


आने वाले ऑस्ट्रेलिया टेस्ट श्रृंखला पर रोहित का बयान, मैं टेस्ट मैच के बारे में सोच नहीं रहा हूं
रोहित शर्मा की कप्तानी से प्रभावित हुआ भारतीय टीम का ये पूर्व खिलाडी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रह चुके राहुल द्रविड़ का मानना है कि न्यू जीलैंड के हालात ऑस्ट्रेलिया के समान नहीं होंगे लेकिन इसके बावजूद भी इंडियन टीम के नियमित टेस्ट खिलाडिय़ों को बहुमूल्य मैच अभ्यास का मौका मिलेगा। भारत टेस्ट के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, मुरली विजय, पृथ्वी शॉ, पार्थिव पटेल और हनुमा विहारी 16 नवंबर से माउंटगुनुई में निर्धारित पहले अनौपचारिक अभ्यास के लिए ए टीम में शामिल हैं।

बता दे कि 6 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया में चार टेस्ट सीरीज़ के लिए इन सभी छह खिलाडिय़ों को भी चुना गया है। द्रविड़ ने बीसीसीआईटीवी को बताया " मुझे लगता है कि यह उन खिलाडिय़ों के लिए बहुत अच्छा मौका है, जिन्हें सीनियर टीम प्रबंधन द्वारा ए टीम में शामिल करने का आग्रह किया है। "


सहवाग ने कहा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इन खिलाडिय़ों को करनी चाहिए ओपनिंग

उन्होंने आगे कहा कि " ऑस्टे्रलिया के हालात भले ही समान नहीं होगे लेकिन उन्हें मैच खेलने का अनुभव मिलेगा। एक टीम प्रारूप काफी प्रतिस्पर्धी है और यह मैच खेलने का अनुभव काफी महत्वपूर्ण होता है। यह सीनियर खिलाडिय़ों के लिए इंटरनेशनल दौरें से पहले एक अच्छा अवसर है। " द्रविड़ का मानना है कि टीम में युवाओं को सीनियर खिलाडिय़ों की उपस्थिति से भी फायदा होगा।



Herald