Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज का युवा गेंदबाज शिखर धवन के लिए बना आफत, हर मैच में कर देता है बोल्ड

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन एशिया कप में गजब के फॉर्म में थे. इन्होने इस सीरीज में 5 मैचों में 68.40 के शानदार औसत से 342 रन बनाएं. पूरे सीरीज में रन बनाने के मामले में यह खिलाड़ी नंबर वन रहा. फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में इस खिलाड़ी का फॉर्म एकदम से गिर गया. इस सीरीज में शिखर ने 5 मैचों में 22.40 के मामूली औसत से 112 रन बनाएं. पहले टी-20 में भी यह खिलाड़ी कुछ ख़ास नहीं कर पाया और 3 रन बना कर आउट हो गया.

इस युवा गेंदबाज का धवन लगातार हो रहे हैं शिकार 

वेस्टइंडीज की टीम ने वनडे सीरीज के दौरान पहले मैच में ओशैन थॉमस ने अपना डेब्यू किया इस खिलाड़ी ने पहले मैच में अपना पहला विकेट शिखर धवन के रूप में लिया. इस मैच में शिखर ने मात्र 4 रन बनाएं. इसके  बाद इस गेंदबाज को सीधे आखिरी मैच में मौका मिला. बीच के मैचों में शिखर ने औसत दर्जे की बल्लेबाजी की. आखिरी मैच में लगा यह खिलाड़ी कोई बड़ा स्कोर बनाएगा. लेकिन इस मैच में एक बार फिर  ओशैन थॉमस को मौका मिला. फिर एक बार शिखर को  थॉमस ने बोल्ड कर दिया.

टी-20 सीरीज के पहले मैच में भी शिखर बने ओशैन थॉमस का शिकार 

इन दोनों मैचों में आउट होने के बाद टी-20 सीरीज के पहले मैच में भी ओशैन थॉमस ने ही शिखर को आउट किया. तीनों मैच में यह खिलाड़ी क्लीन बोल्ड हुआ है वो भी उस गेंदबाज के हाथ जिसने इस सीरीज में अपना डेब्यू किया है. वेस्टइंडीज के भारत दौरे पर थॉमस को तीन मैच खेलने का मौका मिला और तीनो मैच में शिखर इस युवा गेंदबाज का शिकार हुए है.

शिखर का अगले मैच में जगह मिलना मुश्किल

बता दें, शिखर लगातार 6 पारियों से बल्ला नहीं चल रहा. अगले मैच में इनकी जगह श्रेयस अय्यर को जगह मिल सकता है. श्रेयश ने अभी घरेलु क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया था.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post वेस्टइंडीज का युवा गेंदबाज शिखर धवन के लिए बना आफत, हर मैच में कर देता है बोल्ड appeared first on SportzWiki Hindi.