Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एक पारी में ही चौका का शतक लगाने से चूका ये तूफानी बल्लेबाज 

खेल डेस्क। क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है। इस खेल में असंभव से लगने वाले कुछ रिकॉर्ड भी आसानी से टूट जाते हैं।अब ऐसा ही एक रिकॉर्ड सामने आया है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। क्या कोई सोच सकता है कि कोई एक बल्लेबाज किसी एक मैच की एक पारी में 98 चौके लगा सकता है।

'विराट बिग्रेड' आज जीतना चाहेगी लगातार छठी सीरीज, आज इस समय होगा मुकाबला

जी हां, ऐसा भारत के घरेलू क्रिकेट में देखने को मिला है। यहां पर बड़ौदा के 14 वर्षीय प्रियांशु मोलिया ने ये कारनामा किया है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार बड़ौदा के 14 वर्षीय प्रियांशु मोलिया ने डीके गायकवाड़ अंडर-14 क्रिकेट चैंपियनशिप में मोहिंदर लाला अमरनाथ क्रिकेट अकादमी की ओर से योगी क्रिकेट अकादमी के खिलाफ खेलते हुए 556 रन की मैराथन पारी खेली है।

भारत जीत के लिए तो विंडिज सीरीज बचाने उतरेगा मैदान पर

इस पारी के दौरान प्रियांशु ने 319 गेंदों का सामना किया। इसमें उन्होंने 98 चौके लगाए। देखने वाली बात ये है कि इस पारी में प्रियांशु केवल एक ही छक्का लगाने में सफल रहे।

IndvsWi : विराट पांचवे वनडे में तोड़ सकते हैं अपना ही ये बड़ा रिकॉर्ड

गौरतलब है कि इससे पहले भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने भी प्रियांशु की उम्र में ही साल 2013 में मुंबई स्कूल क्रिकेट में 546 रनों की पारी खेलकर सबका दिल जीत लिया था।

IPL 2019: 11 साल बाद ये ​आक्रामक बल्लेबाज जुड़ने जा रहा है दिल्ली डेयरडेविल्स से

उनकी इस पारी की क्रिकेट के बड़े-बड़े दिग्गजों ने प्रशंसा की थी। वैसे प्रथम श्रेणी क्रिकेट की बात की जाए तो वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा ने भी 501 रन की पारी खेली थी।