स्पोर्ट्स डेस्क। कल एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया तीसरा एवं अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच भारत ने जीतकर वेस्टइंडीज का 3-0 से क्लीनस्वीप किया। कल का मैच भारतीय टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा साथ ही अपने नाम कई रिकॉर्ड किये। इस बार सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को विश्राम दिया गया था। साथ ही उनकी जगह रोहित शर्मा ने कप्तानी की थी। लेकिन कल के मैच शिखर धवन ने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ पारी कही और भारतीय टीम को जीत दिलाई।
महिला टी-20 विश्व कप: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, मिताली ने बनाया अर्धशतक
कल के मुकाबले में बने रिकॉर्ड पर नजर डाले तो भारतीय टीम ने जीत कर साथ साथ अपने नाम कई रिकॉर्ड किये है। बताया जा रहा है भारत ने अभी तक तीन मैचों की 9 टी-20 सीरीज खेली है और सभी के आखिरी मैच में जीत हासिल की है। ऐसा करने वाली भारतीय टीम केवल एक मात्र टीम है साथ ही टीम ने कल एक बार फिर ऐसा कारनामा करके इस लिस्ट में अपना नाम बरकरार रखा है। इसके अलवा शिखर धवन ने इस पारी के दौरान टी-20 क्रिकेट में 2018 में एक हज़ार रन का आंकड़ा भी पूरा किया। कल धवन ने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 62 गेंद का सामना करते हुए दो छक्कों और 10 चौकों की मदद से 92 रन की शानदार पारी खेली।
माही को नहीं बल्कि इस खिलाडी को बताया सौरव गांगुली ने बीते 5-10 साल का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर
साथ ही कल का मुकाबला भारतीय टीम के लिए बेहद रोचक रहा है टीम को मैच की अतिंम गेंद पर जीत मिली। साथ ही बताया जा रहा है की ऐसा भारतीय टीम के साथ पहली बार नही हुआ बल्कि तीसरी बार टीम के साथ ऐसा हुआ जब अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम को आखिरी गेंद जीत मिली।
ऋषभ पंत ने लगाया टी20 कैरियर का पहला अर्धशतक, नहीं तोड़ पाए रोहित शर्मा का रिकॉर्ड
Herald