Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली के इस पसंदीदा खिलाड़ी की बड़ी मुश्किल, उठ रही है टीम से बाहर करने की मांग

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हाल ही में 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई। जों की दोनों टीमों के बीच 1-1 बराबर रही है। अब दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच छह दिसंबर से खेला जाएगा। लेकिन इससे पहले दोनों टीम के बीच अभ्यास मैच खेला जा रहा है इसमें भारत की पहली पारी 358 रन पर समाप्त हो गई। साथ ही भारतीय टीम के प्रमुख बल्लेबाज लोकेश राहुल के लिए ये मैच अच्छा नही रहा।

आपको बता दे की दोनों टीमों के बीच अभ्यास मैच कल शुरू होने वाला था लेकिन कल बारिश की वजह से मैच नही हो पाया। साथ ही आज मैच शुरू हुआ जहां ऑस्ट्रेलिया टीम ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी लोकेश राहुल काफी समय से अच्छा प्रदर्शन नही कर पा रहें है इसके चलते उनको टीम से बाहर करने की मांग उठ रही है। आज भी लोकेश राहुल सिर्फ तीन रन पर अपना विकेट गंवा बैठे। साथ ही हाला ही में खेली गई टी-20 सीरीज़ में भी वह कोई अच्छा प्रदर्शन नही कर पाए।

साथ ही इस प्रदर्शन को देखकर भारतीय फैंस ने उन्हें टीम इंडिया से बाहर निकलने की बात कह डाली। कई लोगों द्वारा उनके लिए सोशल मीडिया पर कही तरह की बातें की जा रही है। इनमें से कुछ लोगों ने तो यहाँ तक बोल दिया की उनको टीम जगह नही दी जानी चाहिए क्योंकि वह इसके लायक नही है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच छह दिसंबर से खेला जाएगा।

और ये भी पढ़े:

हॉकी वर्ल्ड कप: भारत ने किया शानदार आगाज, दक्षिण अफ्रीका को 5-0 से दी मात

Ind vs Aus: टेस्ट सीरीज में कोहली को नहीं इस बात का खतरा, बरकरार रहेगा ये ताज



Herald