भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई तीन मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 से ड्रा हो गई थी. अब टी-20 सीरीज के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जायेगी.
बता दें, कि सीरीज का पहला टेस्ट मैच 6 दिसंबर से 10 दिसंबर के बीच एडिलेड में खेला जाना है, लेकिन इस पहले पहले टेस्ट मैच से पहले भारत की टीम को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन की टीम से एक चार दिन का अभ्यास मैच खेलना है.
28 से 1 दिसंबर तक भारत खेलेगा प्रैक्टिस मैच

आपकों बता दें, कि एडिलेड में होने वाले टेस्ट मैच से पहले भारत की टीम को चार दिन का एक अभ्यास मैच 28 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन की टीम के खिलाफ खेलना है. यह मैच सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना हैं. इस अभ्यास मैच से भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया की परिस्थतियों को समझने का एक अच्छा मौका मिलने वाला है.
पहले दिन का खेल बारिश के कारण रद्द होने के पूरे आसार
फोटो क्रेडिट-गूगल
आपकों बता दें, कि पहले दिन का खेल बारिश के कारण रद्द होने के पूरे आसार बने हुए है. आज मंगलवार को भी सिडनी में जमकर बारिश हुई है. वहीं मौसम विभाग के अनुसार बुधवार 28 नवंबर को भी सिडनी में बारिश होने के पूरे चांस बने हुए है.
भारत और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जाने वाले इस अभ्यास मैच के दौरान पहले दिन के खेल में 19 डिग्री सेल्सियस का तापमान रहेगा. ह्युमिडीटी 84 % की रहेगी. वहीं हवा 43 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से चलेगी.
हालाँकि, मैच के पहले दिन प्रशंसकों के लिए बुरी खबर यह हैं, कि मैच के दौरान बारिश आने की पूरी संभावना हैं. इस प्रैक्टिस मैच के बाकि दिन भी बारिश का साया रहने की पूरी उम्मीद है.

इस प्रकार है अभ्यास मैच के लिए दोनों टीमें

भारत : लोकेश राहुल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, रोहित शर्मा, मुरली विजय, हनुमा विहारी, पार्थिव पटेल, इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन : डीआर्सी शॉर्ट, मैक्स ब्रायंट, सैम वाईटमैन (कप्तान), जैक कार्डर, हैरी नील्सन (विकेटकीपर), परम उपपाल, जोनाथन मेर्लो, जैक्सन कोलमन, हैरी कॉनवे, डैनियल फॉलिन्स, डेविड ग्रांट, एरोन हार्डी
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post भारत के प्रैक्टिस मैच से पहले आई बुरी खबर, पहले दिन ही अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम इंडिया, ये है वजह appeared first on SportzWiki Hindi.