स्पोर्ट्स डेस्क। बॉल टेंपरिंग मामला में प्रतिबंध झेल रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ डेविड वॉर्नर और बैनक्रॉफ्ट की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। जी हाँ, एक बार फिर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने मंगलवार को यह साफ कर दिया है कि दोनों खिलाड़ियों पर प्रतिबंध जारी रहेगा यानी एक साल पूरा करना ही होगा। आपको जानकारी में बता दें, दोनों के प्रतिबंध का यह आठवां महीना चल रहा है। जबकि बैनक्रॉफ्ट का प्रतिबंध दिसंबर में समाप्त हो जाएगा।
इस बारे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बयान जारी बयान में कहा गया है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर्स एसोसिएशन (एसीए) एसीए समिति की मांग के सभी न्यायपूर्ण तरीके से विचार किया है और यह फैसला किया है कि तीनों खिलाड़ियों को जो प्रतिबंध मिला है उसमे कोई बदलाव करना उचित नहीं है।
इस मामले पर सीए के अंतरिम चेयरमैन एडिंग्स ने कहा, ;हमारा मानना है कि खिलाड़ियों पर लगे प्रतिबंध को कम करने की चर्चा तीनों खिलाड़ियों और ऑस्ट्रेलिया टीम पर दबाव बना सकती है। ऐसे में CA बैन को कम करना ठीक नहीं है। एडिंग्स ने यह भी कहा है कि इस फैसले से एसीए को निराशा हो सकती है। बता दें साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में बॉल टेंपरिंग को लेकर स्मिथ और वॉर्नर पर एक-एक साल का बैन लगाया गया जबकि बेनक्राफ्ट को 9 महीने के लिए प्रतिबंध लगाया गया था।
यह भी पढ़े:-
अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स की बचपन की आपने यह तस्वीरें देखी नहीं होगी
Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलिया में जाते ही कोहली ने टीम के इस खिलाड़ी को बता दिया चैंपियन
Ind vs Aus: क्या ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट कोहली कर पाएंगे धोनी के इस रिकॉर्ड की बराबरी
Herald