स्पोर्ट्स डेस्क। अगले साल इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारियों और सबसे बड़े टूर्नामेंट से पहले खिलाडियों को आवश्यक विश्राम देने के लिए अगले साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) जल्दी शुरू किया जा सकता है। बता दें कि क्रिकेट का महाकुंभ वर्ल्डकप अगले साल 30 मई से शुरू होगा और भारत को अपना पहला मैच 6 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है।
विराट कोहली की कप्तानी को लेकर ग्लेन मैक्सवेल ने दिया ये बड़ा बयान
भारतीय टीम प्रबंधन, विशेष रूप से कप्तान विराट कोहली और रवि शास्त्री ने बीसीसीआई कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर (सीओए) से पिछले महीने आयोजित एक बैठक में अनुरोध किया कि वे वर्ल्ड कप के लिए तेज गेंदबाजों को पर्याप्त आराम दें। हैदराबाद में हुई उस बैठक के दौरान, कोहली ने वर्ल्ड कप के लिए गेंदबाजों को तरोताजा रखने के लिए तेज गेंदबाजों विशेषकर भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को आईपीएल में आराम देने का सुझाव दिया है।
वहीं मुंबई इंडियन के कप्तान और भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा और आईपीएल मैनेजमेंट विराट कोहली के इस सुझाव से खुश नहीं है और इसलिए सीओए आईपीएल को जल्दी शुरू करने के बारे में विचार कर सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार अगले साल आईपीएल 23 मार्च से शुरू हो सकता है।
T-20 में चौथा शतक लगाने वाले रोहित शर्मा की ब्रायन लारा ने इस तरह की तारीफ
इतना ही नहीं बल्कि बीसीसीआई अगले साल आईपीएल को भारत से बाहर करवाने पर भी विचार कर रहा है लेकिन इस बारे में अंतिम निर्णय चुनाव आयोग द्वारा आम चुनावों की तारीख की घोषणा के बाद ही किया जाएगा। अगर चुनाव की वजह से आईपीएल एक आयोजन भारत के बाहर किया जाता है तो इसके लिए बोर्ड दक्षिण अफ्रीका के नाम पर विचार कर रहा है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम में हुए ये बदलाव, बाहर हुए ये अहम खिलाड़ी
Herald