Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के इस दिग्गज का मुंबई लोकल में दिखा हमशक्‍ल, लोगों ने यूं लिए मजे

भारतीय टीम के कोच और भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रवि शास्त्री अभी कुछ दिनों पहले अपने से 20 साल छोटी नीमरत कौर के साथ रोमांस को लेकर ट्रोल हुए थें. अब उनके एक हमशक्ल के फोटो वायरल होने के बाद खूब ट्रोल हो रहे हैं, शास्त्री के इस हमशक्ल का नाम तो फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन उसकी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोग रवि शास्त्री को ट्रोल करने लगे.

ट्विटर पर डीजे नाम से मौजूद एक शख्स ने शास्त्री को ट्रोल करते हुए लिखा, जब बीसीसीआई आपको ट्रैवल अलाउंस देने से मना कर देती है. वहीं एक अन्य शख्स लिखते हैं, ‘जब विराट कोहली अपनी पार्टी में रवि शास्त्री को बुलाना भूल गए.’

वहीं एक अन्‍य यूजर्स ने तस्‍वीर के साथ कैप्‍शन लिखा है कि जब विराट कोहली क्रिकेट टीम के कप्‍तान नहीं रहेंगे तब रवि शास्‍त्री का ऐसा हाल होगा.

अभिनेत्री निमरत कौर से डेट की अफवाहों की वजह से भी वह लोगों के निशाने पर थे

यह पहली बार नहीं है जब रवि शास्‍त्री सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए हैं. इससे पहले भी कई ऐसे मौके आए हैं जब सोशल यूजर्स ने चुटकी ली हैं. हाल ही में अपने से करीब 20 साल छोटी बॉलीवुड अभिनेत्री निमरत कौर से डेट की अफवाहों की वजह से भी वह लोगों के निशाने पर थे. बता दें कि बीते सितंबर महीने में मीडिया में यह खबर चली थी कि 36 साल की एक्‍ट्रेस निमरत कौर का रवि शास्त्री के साथ दो साल से रिलेशन है. हालांकि बाद में रवि शास्‍त्री और निमरत कौर ने इस खबर का खंडन किया था.

भारत अभी वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज खेल रही है. शास्त्री के कोचिंग में भारत ने टेस्ट और वनडे सीरीज जीत चुकी है. अब टी-20 में आज का मुकाबला जीत कर भारत ये भी सीरीज अपने नाम करना चाहेगी.

The post भारत के इस दिग्गज का मुंबई लोकल में दिखा हमशक्‍ल, लोगों ने यूं लिए मजे appeared first on SportzWiki Hindi.