Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो- वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीत के रोहित ने केदार के मुंह पर मला केक, फिर हमेशा शांत रहने वाले धोनी ने किया कुछ ऐसा

भारत और विंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज भारतीय टीम ने 3-1 की जीत के साथ समापन किया। केरल के तिरूवनंतपुरम में खेले गए सीरीज के पांचवें और आखिरी वनडे मैच में भारतीय टीम ने मेहमान विंडीज को पूरी तरह से एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से रौंद डाला।

भारत ने पांचवें वनडे मैच में विंडीज को दी करारी मात

मेहमान टीम विंडीज के कप्तान जैसन होल्डर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन उनका ये फैसला पूरी तरह से गलत साबित हुआ और वेस्टइंडीज की टीम 31.5 ओवर में महज 104 रन बनाकर ढेर हो गई।

इस आसान लक्ष्य के जवाब में भारतीय टीम ने अपने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का विकेट को सस्ते में खोया लेकिन इसके बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने 99 रनों की नाबाद साझेदारी कर 14.5 ओवर में ही लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

मैच को 50 ओवर से पहले ही खत्म करने के बाद टीम पहुंची होटल

पांचवां वनडे मैच बिना किसी रोमांच के 50 ओवर भी नहीं चल सका और भारतीय टीम ने एक आसान जीत दर्ज की। मैच के जल्दी खत्म होने के बाद भारतीय टीम शाम को ही होटल पहुंची।

भारतीय टीम ने सीरीज को 3-1 के अंतर से अपने नाम किया और भारत में लगातार छठी सीरीज जीत हासिल की। इस सीरीज के जीतने के जश्न को भारतीय टीम ने होटल पर जाकर मनाया।

होटल पर जीत के जश्न में काटा केक, रोहित ने इस तरह से केदार के साथ ही मस्ती

सीरीज जीत के जश्न में भारतीय टीम ने टीम होटल में एक केक काटा और इस जीत की खुशी का इजहार किया। भारतीय टीम के जीत के जश्न के दौरान बड़ी ही मस्ती के मूड़ में नजर आयी।

उपकप्तान रोहित शर्मा ने सबसे पहले केक काटा। और केक काटते ही उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी केदार जाधव को केक का स्वाद चखाने के बाद उनके मुंह पर बड़ा सा टूकड़ालगा दिया। इस तरह से मस्ती के बीच भारतीय खिलाड़ियों मे जीत का जश्न मनाया।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post वीडियो- वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीत के रोहित ने केदार के मुंह पर मला केक, फिर हमेशा शांत रहने वाले धोनी ने किया कुछ ऐसा appeared first on SportzWiki Hindi.