स्पोर्ट्स डेस्क।ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्कअगले साल के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शामिल होने की संभावना नहीं है।कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) द्वारा एक टेक्स्ट संदेश के माध्यम से उन्हें रेस्ट दिया गया है। केकेआर द्वारा 9.4 करोड़ रुपये मेंचुनेगयेस्टार्क, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ के दौरान पैर की चोट के कारण आईपीएल 2018 में नहीं खेल पाएंगे।स्टार्क ने क्रिकेट.com.au को बताया कि"मुझे कोलकाता के मालिकों से दो दिन पहले एक टेक्स्ट संदेश मिला था, जिसमें कहा गया था कि मुझे अपने अनुबंध से रिहा कर दिया गया है,"
"फिलहाल मैं अप्रैल में घर जाऊंगा।
आने वाले ऑस्ट्रेलिया टेस्ट श्रृंखला पर रोहित का बयान, मैं टेस्ट मैच के बारे में सोच नहीं रहा हूं
एक रिपोर्ट के अनुसार ये भी पता चला है कि वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाडियों का भी आईपीएल में खेलना अभी संशय बना हुआ है। अभी तक भारतीय क्रिकेट बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई लेकिन जल्द ही यह भी सामने आ जायेगा।दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड ने यह जानकारी बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (बीसीसीआई) को दी है। आपको बता दें किआईपीएल के 12 वें सत्र के लिए खिलाड़ियों की नीलामी इस वर्ष दिसंबर में आयोजित की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नीलामी जयपुर में 17 और 18 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। विश्व कप को देखते हुए भारतीय क्रिकेट बोर्ड आईपीएल की शुरुआत जितनी जल्दी हो सके करना चाहते हैं।इसका मतलब मध्य मार्च में आईपीएल के होने के आसारहैं।
रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुआ ये शानदार रिकॉर्ड, इन खिलाड़ियों को छोड़ा पीछें
Herald