Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दिनेश कार्तिक की तुलना में ऋषभ पंत को बेहतर विकेटकीपर मानता है भारत का ये पूर्व कप्तान

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने रविवार को कोलकाता में वेस्टइंडिज के खिलाफ खेले गए पहले टी20 की शुरूआत ईडन गार्डंस में परंपरा के अनुसार पवेलियन में लगी बेल को बजाकर शुरुआत की। इसके साथ ही उन्होंने विकेट कीपर ऋषभ पंत को टीम में ज्यादा से ज्यादा मौके देने की बात भी की।

भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन का मानना है कि ऋषभ पंत दिनेश कार्तिक की तुलना में बेहतर विकेटकीपर हैं और टीम मैनेजमेंट को आने वाले मैचों में उन्हें विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी देनी चाहिए।


साइमंड्स ने याद किया हरभजन के साथ का मंकी गेट विवाद, साथ ही कही ये बड़ी बात
वेस्टइंडीज़ के खिलाफ शानदार प्रदर्शन का इन खिलाड़ियों को हुआ ये जबरदस्त फायेदा

अजहरुद्दीन ने कहा कि " आपको ऋषभ पंत पर ज्यादा से ज्यादा भरोसा करना होगा। अगर वह इग्लैंड में टेस्ट मैचों में विकेटकीपिंग करने में सक्षम है तो टी-20 में क्यों नहीं कर सकता है। आगे कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि इंग्लैंड में पंत ने कार्तिक की तुलना में ज्यादा बेहतर कौशल प्रदर्शन किया। "

उन्होंने आगे कहा कि " मुझे लगता है कि ऋषभ को आज विकेटकीपिंग करनी चाहिए थी। जब आप एक विकेटकीपर हैं, तो आपको विकेटकीपिंग करनीचाहिए। वह एक अच्छा खिलाड़ी है। उसने अच्छा प्रदर्शन किया है। जितना अधिक वो विकेटकीपिंग करेंगे उतना ही वह सीखेंगे। हालांकि मुझे लगता है कि उनकी विकेटकीपिंग में काफी बहुत सुधार की भी जरूरत है। "
इसके साथ ही अजहर ने कहा किया कि बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव आने वाले दिनों में प्रभावी गेंदबाज के रूप में उभरेंगे। आगे कहा कि "कुलदीप तेजी से एक अच्छे गेंदबाज के रूप में उभर रहे है। अब वह अच्छी गेंदबाजी कर रहे है और हर दिन सुधार रहे है। "



Herald