Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कालू उचे छह सप्ताह के लिये बाहर

कोलकाता
एटीके स्टार फारवर्ड कालू उचे चोटिल होने के कारण अगले छह सप्ताह तक नहीं खेल पाएंगे। टीम के कोच स्टीव कोपेल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कोच ने कहा कि यह नाईजीरियाई फारवर्ड उपचार के लिये बार्सिलोना जाएगा और एटीके उनके स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी को लेने के लिये विचार कर रहा है। कालू लगभग छह मैचों के लिये अनुपलब्ध रहेंगे। कोपेल ने कहा कि उनकी मांसपेशियों में ंिखचाव आ गया है। हमें उम्मीद है कि कालू क्रिसमस तक फिट हो जाएंगे इसलिए हम उनके स्थान पर किसी नये खिलाड़ी को लेना चाहते हैं क्योंकि इस मैच के बाद हमें पांच मैच और खेलने हैं।