इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन टी20 मैचों का दूसरा मैच नवाबों के शहर लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम आज मैदान में वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। वहीं, मेहमान टीम सीरीज में बराबरी करने के लिए मैदान में उतरेगी। लेकिन आज अटल बिहारी वाजपेयी मैदान में भारतीय टीम के कई खिलाड़ी रिकॉर्ड बना सकते है। तो आइए जानिए उन भारतीय खिलाड़ियों के बारें में...
देश से बाहर इस टूर्नामेंट में अपना जलवा दिखाने उतरेंगे ये भारतीय दिग्गज क्रिकेटर
भारतीय टीम के हिटमैन रोहित शर्मा नियमित कप्तान विराट कोहली की अनुपस्थिति में टीम की कमान संभाल रहे है। रोहित पहले टी20 मैच में कोई कमाल नहीं दिखा पाएं। लेकिन अगर रोहित दूसरे मैच में 11 रन बना लेते हैं तो वो भारत की ओर से टी20 में सबसे ज्यादा रन बन जाएंगे। रोहित इस मामलें में कप्तान विराट को पीछे छोड़ देगें। आपको बता दें विराट ने अब तक 2102 रन बनाए है। वहीं, रोहित के अभी 2092 रन है।
SlvsEng : विदाई मैच में रंगना हेराथ ने हासिल की ये खास उपलब्धि, इस मामले में बने दुनिया के तीसरे गेंदबाज
भारतीय टीम अगर दूसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज को हरा देती हैं तो लगातार 7वीं टी20 सीरीज जीत लेगी। अभी भारत के आगे पाकिस्तान 11 टी20 सीरीज जीतकर आगे है। भारतीय टीम के गब्बर बल्लेबाज शिखर धवन अगर दूसरे टी20 मैच में 20 रन बना लेते हैं तो वो टी20 में 1000 रन पूरे कर लेगें। धवन के अभी टी20 में 980 रन है।