Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महेंद्र सिंह धोनी के संयास की अफवाहों के बीच इस दिग्गज खिलाड़ी ने किया विश्वकप से पहले किया संयास की घोषणा

भारत में जहां लोग धोनी के संन्यास के बारे में बात कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान में एक दिग्गज खिलाड़ी ने विश्व कप 2019 से पहले ही अपने संन्यास की घोषणा कर दी हैं.

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने तो अबतक वनडे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया हैं, लेकिन पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज अजहर अली ने वनडे क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा कर दी हैं.

अजहर अली ने वनडे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

बता दें, कि अजहर अली पाकिस्तान टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं. बता दें, कि उन्होंने आज 1 नवंबर गुरूवार को अपने संन्यास का ऐलान कर दिया हैं. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से भी एक वीडियो पोस्ट कर अपने संन्यास के बारे में बताया हैं.

ऐसा रहा है अजहर अली का वनडे क्रिकेट करियर 

अजहर अली ने पाकिस्तान की टीम के लिए खेलते हुए कुल 53 वनडे मैच खेले हैं. जिसमे उन्होंने 36.9 की औसत से व 74.46 के स्ट्राइक रेट से 1845 रन बनाये हुए हैं. 53 वनडे मैच में 3 शतक लगाये हुए हैं. वहीं उन्होंने 12 वनडे अर्धशतक लगाये हैं.

उन्होंने 67 टेस्ट मैचों के क्रिकेट करियर में 44.19 की औसत से 5303 रन बनाये हुए हैं. वह अब भी टेस्ट क्रिकेट खेलते रहेंगे, लेकिन पाकिस्तान के लिए वह अब वह वनडे क्रिकेट कभी नहीं खेलेंगे. अजहर अली ने आजतक पाकिस्तान के लिए टी-20 क्रिकेट नहीं खेला हैं. उन्हें एक टेस्ट स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के तौर पर देखा जाता हैं.

साल 2011 में किया था वनडे डेब्यू 

बता दें, कि उन्होंने पाकिस्तान के लिए अपना वनडे डेब्यू मैच आयरलैंड के खिलाफ साल 2011 में खेला था. वहीं उन्होंने अपना अंतिम वनडे मैच साल 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post महेंद्र सिंह धोनी के संयास की अफवाहों के बीच इस दिग्गज खिलाड़ी ने किया विश्वकप से पहले किया संयास की घोषणा appeared first on SportzWiki Hindi.