Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

यह खिलाड़ी कभी काटता था एडिलेड ग्राउंड में घास, आज है ऑस्ट्रेलिया का एक सफल गेंदबाज

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं जहां दोनों ही टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। टी-20 सीरीज के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। अब जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है तो दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बारे में जानना भी जरूरी बनता है।

नाथन लायन के प्रदर्शन पर रहेंगी टेस्ट सीरीज में नजरें

आज हम आपको ऑस्ट्रेलियाई टीम के मौजूदा सबसे सफल स्पिन गेंदबाज नाथन लायन के बारे में बताते हैं। मौजूदा जो ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम है उसमें फिरकी गेंदबाज नाथन लियोन के बिना टेस्ट टीम की कल्पना शायद ही की जा सकती है।

नाथन लायन पर भारत के खिलाफ 6 दिसंबर से शुरू होने वाली 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में भी खास नजरें रहेंगी। जिसमें ये देखना दिलचस्प होगा कि वो भारतीय टीम के बल्लेबाजों के खिलाफ कैसा प्रदर्शन कर पाते हैं।

8 साल पहले नाथन लायन एडिलेड क्रिकेट ग्राउंड में थे ग्राउंड्समैन

ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के टेस्ट स्पिन गेंदबाज नाथन लायन आज एक जबरदस्त स्पिन गेंदबाज के तौर पर पहचान बना चुके हैं, लेकिन कुछ सालों पहले नाथन लायन एक ग्राउंडमैन के तौर पर काम करते थे।

ये बात ज्यादा पुरानी तो नहीं है यहीं कोई 8 साल पहले नाथन लायन ऑस्ट्रेलिया के ऐतिहासिक मैदान एडिलेड क्रिकेट ग्राउंड में एक ग्राउंड्समैन के तौर पर काम करते थे। वहां पर नाथन लियोन एक सपोर्टिंग पिच क्यूरेटर भी थे जिसमें उन्हें कप्तान के कहने पर पिच पर घास भी काटनी पड़ती थी।

डैरेन बैरी ने देखी काबिलियत, साल 2011 में ऑस्ट्रेलिया के लिए किया डेब्यू

इसी तरह से नाथन लायन का ग्राउंड्समैन के रूप में जीवन चलता रहा, लेकिन एक दिन ऑस्ट्रेलिया की घरेलू लीग में साउथ ऑस्ट्रेलिया के कोच कोच डैरेन बैरी ने नाथन लायन को ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते देखा। नाथन लायन की गेंदबाजी से बैरी काफी प्रभावित हुए।

और उन्होंने नाथन लायन को जनवरी 2011 में साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए टी-20 क्रिकेट खेलने का मौका दिया। अब नाथन लायन ने अपनी गेंदबाजी की छाप छोड़नी शुरू कर दी और इसी साल टेस्ट डेब्यू किया।

आज नाथन लायन ऑस्ट्रेलियाई टीम के एक शानदार स्पिन गेंदबाज के तौर पर पहचान बना चुके हैं। भले ही वो वनडे और टी-20 टीम का हिस्सा ज्यादा नहीं रह सके। लेकिन अब तक खेले 80 टेस्ट मैचों में 318 विकेट ले चुके हैं।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post यह खिलाड़ी कभी काटता था एडिलेड ग्राउंड में घास, आज है ऑस्ट्रेलिया का एक सफल गेंदबाज appeared first on SportzWiki Hindi.